मेरठ। शहर की सड़कों को जाम से मुक्त कराने के लिए पुलिस और नगर निगम की टीम ने अब कमर कस ली है। शनिवार को दिल्ली रोड पर एक बड़ा अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया, जहाँ चेतावनी के बावजूद सड़क पर सामान सजाने वाले दुकानदारों पर सख्त कार्रवाई करते हुए उनका सामान जब्त कर लिया गया। इस अचानक हुई कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया और वे काफी देर तक हंगामा करते रहे।READ ALSO:-धामपुर में डिजिटल क्रांति: आरएसएम कॉलेज के छात्रों को मिले टैबलेट, विवेकानंद योजना ने दिया सशक्तिकरण का तोहफा
\r\n\r\n\r\n\r\n
सामान जब्त, विरोध ठंडा
\r\n\r\nदोपहर में यातायात पुलिस और नगर निगम की टीम महताब सिनेमा रोड पर पहुंची और सड़क के दोनों किनारों पर लगे ठेलों, दुकानों के बाहर रखे सामान और टिनशेड को हटाना शुरू कर दिया। टीम ने दो बड़ी ट्रॉलियों में भरकर सामान को पुलिस लाइन भेज दिया। इस दौरान कुछ दुकानदारों ने विरोध करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सख्ती देखकर उन्हें शांत होना पड़ा।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
जुर्माना और माफीनामा
\r\n\r\nपुलिस ने जब्त किए गए सामान को एक शर्त पर वापस किया। दुकानदारों को जुर्माना भरना पड़ा और एक लिखित पत्र देना पड़ा, जिसमें उन्होंने भविष्य में दोबारा अतिक्रमण न करने का वादा किया। यातायात निरीक्षक विनय कुमार शाही ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अगर दोबारा अतिक्रमण पाया गया तो न सिर्फ सामान जब्त होगा, बल्कि इस बार एफआईआर भी दर्ज की जाएगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अभियान का अगला पड़ाव: रेलवे रोड
\r\n\r\nपुलिस ने बताया कि यह अभियान यहीं नहीं रुकेगा। अब अगला निशाना रेलवे रोड चौराहा, घंटाघर और छतरी वाले पीर तक का इलाका होगा। इन जगहों पर भी सड़क पर रखे सामान को जब्त किया जाएगा।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
खतरनाक होर्डिंग्स पर भी गिरेगी गाज
\r\n\r\nअतिक्रमण के साथ-साथ, शहर में लगे अवैध और खतरनाक होर्डिंग्स पर भी कार्रवाई शुरू हो गई है। हाल ही में डीआईजी कलानिधि नैथानी के निरीक्षण में इन होर्डिंग्स पर आपत्ति जताने के बाद, यातायात पुलिस ने नगर निगम को पत्र लिखा है। एसपी यातायात राघवेंद्र मिश्र ने बताया कि ऐसे होर्डिंग्स की सूची बनाई जा रही है जो यातायात में बाधा बन रहे हैं। जल्द ही नगर निगम के अधिकारियों के साथ मिलकर इन सभी को हटाने की रूपरेखा तैयार की जाएगी।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.