मेरठ: सोशल मीडिया पर शुरू हुई एक प्रेम कहानी का अंत धोखे और आंसुओं के साथ हुआ। मेरठ में एक महिला ने फेसबुक पर दोस्त बने युवक पर शादी का झांसा देकर पांच साल तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि जब वह गर्भवती हो गई और एक बच्चे को जन्म दिया, तो युवक शादी करने के अपने वादे से मुकर गया। स्थानीय थाने से मदद न मिलने पर पीड़िता सोमवार को अपने बच्चे को लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची और न्याय की गुहार लगाई।READ ALSO:-NAS कॉलेज मेरठ में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग, समाजवादी पार्टी छात्रसभा ने प्राचार्य को सौंपा ज्ञापन
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nएसएसपी कार्यालय में शिकायत लेकर पहुंची पीड़िता ने बताया कि साल 2019 में फेसबुक पर उसकी दोस्ती रोहित नामक एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत प्यार में बदल गई। आरोप है कि रोहित ने उससे शादी का वादा किया और इसी वादे की आड़ में उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। यह सिलसिला करीब पांच साल तक चला।
\r\n\r\n\r\n\r\n
बच्चे के जन्म के बाद बदला व्यवहार
\r\n\r\nपीड़िता के अनुसार, कुछ समय पहले वह गर्भवती हो गई और उसने एक बच्चे को जन्म दिया। जब उसने रोहित पर शादी के लिए दबाव बनाया तो उसका व्यवहार पूरी तरह बदल गया। महिला ने आरोप लगाया, "बच्चे के जन्म के बाद रोहित ने मुझसे शादी करने से साफ इनकार कर दिया। वह अब मुझे और मेरे बच्चे को अपनाने को तैयार नहीं है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
थाना पुलिस पर भी लगाए गंभीर आरोप
\r\n\r\nमहिला का दर्द यहीं खत्म नहीं हुआ। उसने आरोप लगाया कि जब भी वह शादी की बात करती है तो रोहित उसके साथ मारपीट करता है, उसे घर से निकाल देता है और अब वह किसी और लड़की से शादी करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता ने बताया कि उसने इस पूरे मामले की शिकायत मेरठ के लोहियानगर थाने में की थी, लेकिन पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
हर तरफ से निराश होकर वह आज एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने मांग की है कि आरोपी रोहित के खिलाफ दुष्कर्म, धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार किया जाए, ताकि उसे और उसके बच्चे को न्याय मिल सके। एसएसपी कार्यालय ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
Sabse pehle comment karne wale banein.