मेरठ, 22 सितंबर, 2025: बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और सांसद हेमा मालिनी सोमवार को मेरठ पहुंचीं, जहाँ उनके फैंस ने उनका भव्य स्वागत किया। उन्होंने शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में जैना ज्वेलर्स के नए शोरूम का उद्घाटन किया। उनके आगमन से पहले ही सेंट्रल मार्केट में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी, जो अपनी 'ड्रीम गर्ल' की एक झलक पाने के लिए बेताब थी।READ ALSO:-मेरठ में गुर्जर महापंचायत में हंगामा: 'मिहिर भोज' के नाम पर विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर पथराव-लाठीचार्ज
\r\n\r\n\r\n\r\n
उद्घाटन समारोह का विवरण
\r\n\r\nनवरात्रि के पहले दिन, हेमा मालिनी ने पूरे विधि-विधान से दीप जलाकर शोरूम का उद्घाटन किया। इस दौरान, ड्रोन कैमरों से पूरे नजारे को कैद किया जा रहा था और फूलों की वर्षा करके उनका स्वागत किया गया। फैंस ने जोरदार तालियों से उनका अभिनंदन किया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
उद्घाटन के बाद, हेमा मालिनी ने शोरूम में मौजूद ज्वेलरी का बारीकी से अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इसके बाद उन्होंने शहर के कुछ बीजेपी नेताओं से भी मुलाकात की।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
गंगा और यमुना पर दे चुकी हैं बयान
\r\n\r\nयह पहली बार नहीं है जब हेमा मालिनी मेरठ आई हैं। पिछले साल मेरठ महोत्सव के दौरान भी उन्होंने गंगा अवतरण पर एक नृत्य नाटिका प्रस्तुत की थी। उस समय उन्होंने भारतीय सिनेमा, खासकर दक्षिण की फिल्मों की सराहना की थी। उन्होंने गंगा और यमुना नदियों के प्रदूषण पर भी चिंता व्यक्त की थी और कहा था कि सरकार के प्रयासों के साथ-साथ जनता की भागीदारी से ही इन नदियों को साफ किया जा सकता है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.