नई दिल्ली, 22 सितंबर, 2025: आज से, देश भर में कई रोजमर्रा की चीजें और लग्जरी आइटम सस्ती हो गई हैं। केंद्र सरकार द्वारा 3 सितंबर को घोषित जीएसटी दरों में कटौती आज से लागू हो गई है। अब जीएसटी केवल दो मुख्य स्लैबों में लगेगा: 5% और 18%, जिससे आम आदमी को बड़ी राहत मिलेगी और टैक्स प्रणाली को भी सरल बनाया जा सकेगा।READ ALSO:-20 बार ईंट मारकर चचेरे भाई की हत्या: 60 लाख की प्रॉपर्टी के लिए रचा षड्यंत्र, 1 घंटे तक लाश के पास बैठा रहा आरोपी
\r\n\r\n\r\n\r\n
GST सुधार से पर्यटन और सार्वजनिक परिवहन सस्ता
\r\n\r\n\r\n\r\n \r\n
\r\n
\r\n\r\n| \r\n सेक्टर \r\n | \r\n \r\n पहले की GST दर \r\n | \r\n \r\n नई GST दर \r\n | \r\n \r\n असर/लाभ \r\n | \r\n
|---|---|---|---|
| \r\n होटल (₹7,500/दिन से कम) \r\n | \r\n \r\n 12% \r\n | \r\n \r\n 5% (ITC बिना) \r\n | \r\n \r\n मध्यम वर्ग और बजट यात्रियों के लिए सस्ता, पर्यटन बढ़ेगा \r\n | \r\n
| \r\n बस (10+ सीटें) \r\n | \r\n \r\n 28% \r\n | \r\n \r\n 18% \r\n | \r\n \r\n सार्वजनिक परिवहन किफायती, ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में टिकट सस्ते \r\n | \r\n
| \r\n कला और सांस्कृतिक वस्तुएं \r\n | \r\n \r\n 12% \r\n | \r\n \r\n 5% \r\n | \r\n \r\n पारंपरिक कारीगरों को लाभ, भारतीय संस्कृति और शिल्प को बढ़ावा \r\n | \r\n
क्या-क्या हुआ सस्ता?
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n किचन और पर्सनल केयर आइटम: घी, पनीर, साबुन और शैंपू जैसे रोजमर्रा के सामान अब 5% जीएसटी स्लैब में आ गए हैं, जिससे उनकी कीमतें कम हो गई हैं।\r\n \r\n
- \r\n होटल और मनोरंजन: ₹1000 से ₹7500 तक के होटल रूम पर जीएसटी 12% से घटाकर 5% कर दिया गया है। वहीं, ₹100 तक के सिनेमा टिकटों पर जीएसटी 12% से घटकर 5% हो गया है। होटल बुकिंग, जिम और ब्यूटी सर्विसेज भी अब 5% जीएसटी के दायरे में आएंगी।\r\n \r\n
- \r\n गाड़ियां और बड़े सामान: कई कार और एसी जैसे बड़े सामानों पर जीएसटी की दरें कम हो गई हैं, जिससे इन्हें खरीदना अब सस्ता हो गया है।\r\n \r\n
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
कुछ सामान होंगे महंगे
\r\n\r\nसरकार ने विलासिता और शौक की चीजों के लिए 40% का एक नया स्लैब बनाया है। इसमें पान मसाला और तंबाकू जैसे उत्पाद शामिल हैं। हालांकि, बड़ी गाड़ियां (1200cc से अधिक की पेट्रोल और 1500cc से अधिक की डीजल गाड़ियां) और 350cc से अधिक की मोटरसाइकिलें भी 40% टैक्स के दायरे में आएंगी, लेकिन इन पर लगने वाला कुल टैक्स पहले से कम हो गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
40% जीएसटी स्लैब में आने वाली प्रमुख वस्तुएं
\r\n\r\n\r\n\r\n \r\n
\r\n
\r\n\r\n| \r\n इन वस्तुओं पर नई दर प्रभावी \r\n | \r\n \r\n इन पर भविष्य में लगेगा टैक्स \r\n | \r\n
| \r\n एरेटेड वाटर \r\n | \r\n \r\n पान मसाला \r\n | \r\n
| \r\n कार्बोनेटेड ड्रिंक्स \r\n | \r\n \r\n गुटखा \r\n | \r\n
| \r\n कैफीनयुक्त पेय \r\n | \r\n \r\n सिगरेट \r\n | \r\n
| \r\n गैर-अल्कोहलिक स्वाद वाले पेय \r\n | \r\n \r\n चबाने वाला तंबाकू \r\n | \r\n
| \r\n शीतल पेय \r\n | \r\n \r\n जर्दा \r\n | \r\n
| \r\n ऊर्जा पेय \r\n | \r\n \r\n कच्चा तंबाकू \r\n | \r\n
| \r\n 350 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली बाइक्स \r\n | \r\n \r\n बीड़ी \r\n | \r\n
| \r\n 1,200 सीसी से अधिक इंजन क्षमता वाली कारें \r\n | \r\n \r\n | \r\n
| \r\n 4000 मिमी से अधिक लंबी कारें \r\n | \r\n \r\n | \r\n
| \r\n नौकाएं (निजी उपयोग के लिए) \r\n | \r\n \r\n | \r\n
| \r\n निजी विमान \r\n | \r\n \r\n | \r\n
| \r\n रेसिंग कारें (निजी उपयोग के लिए) \r\n | \r\n \r\n | \r\n
अर्थव्यवस्था पर असर
\r\n\r\nसरकार का मानना है कि जीएसटी 2.0 से अर्थव्यवस्था को बड़ा फायदा होगा।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि इससे इकोनॉमी में करीब ₹2 लाख करोड़ आएंगे।\r\n \r\n
- \r\n चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर वी अनंथा नागेश्वरन के अनुसार, लोगों के पास खरीदारी की ज्यादा ताकत आएगी, जिससे जीडीपी ग्रोथ बढ़ेगी।\r\n \r\n
- \r\n अर्थशास्त्री गरिमा कपूर ने अनुमान लगाया है कि ये सुधार कंजम्प्शन डिमांड को 1%-1.2% का बूस्ट देंगे, जिससे अगले 4-6 तिमाहियों में जीडीपी ग्रोथ में वृद्धि होगी।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पिछले कुछ दिनों में जीएसटी से जुड़ी जानकारी के लिए ऑनलाइन सर्च भी तेजी से बढ़ी है, जो लोगों में इस बदलाव के प्रति रुचि को दर्शाता है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.