ग्रेटर नोएडा, उत्तर प्रदेश — ग्रेटर नोएडा पुलिस ने गाजियाबाद के एक पत्थर व्यापारी के बेटे के अपहरण का सनसनीखेज खुलासा किया है। इस वारदात में एक महिला का इस्तेमाल कर हनीट्रैप का जाल बिछाया गया था। पुलिस ने 6 दिन बाद व्यापारी के बेटे को कन्नौज से सकुशल बरामद कर लिया है और इस अपहरण कांड में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-एक्ट्रेस के यौन शोषण मामले में 'धाकड़ छोरा' गिरफ्तार: CM आवास के बाहर पीड़ित की सुसाइड कोशिश के बाद हुई कार्रवाई
\r\n\r\n\r\n\r\n
कैसे बुना गया 'हनीट्रैप' का जाल?
\r\n\r\nपूछताछ में पुलिस को पता चला कि इस अपहरण के पीछे मुख्य आरोपी निमय शर्मा और आलोक यादव हैं, जो भारी कर्ज में डूबे थे। निमय शर्मा पहले से ही गाजियाबाद के पत्थर व्यापारी मनीष गुप्ता को जानता था और उनके सीधे-सादे बेटे शशांक गुप्ता को उन्होंने निशाना बनाने का फैसला किया।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
अपहरण की योजना को अंजाम देने के लिए, उन्होंने अपनी एक दोस्त निशा उर्फ प्रीति का इस्तेमाल किया। प्रीति ने शशांक से दोस्ती की और उसे 9 सितंबर को मिलने के लिए बुलाया। जब शशांक अपनी कार से पहुँचा, तो प्रीति उसमें बैठ गई। थोड़ी दूर चलने के बाद, प्रीति ने गाड़ी रुकवाई और पहले से पीछा कर रहे मोहित गुप्ता, अंकित और सुमित कार में सवार हो गए। प्रीति वहीं उतर गई और बाकी आरोपी शशांक को लेकर कन्नौज के छिबरामऊ कस्बे में चले गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
खाली मकान में रखा गया था बंधक
\r\n\r\nअपहरण के बाद, शशांक को छिबरामऊ में मोहित गुप्ता के मामा के एक खाली मकान में रखा गया था। यहाँ 6 दिनों तक उसकी निगरानी की गई। इस दौरान, आरोपियों ने चोरी किए गए मोबाइल नंबरों से व्यापारी मनीष गुप्ता को फोन कर 4 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
फिरौती 50 लाख पर तय, पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा
\r\n\r\nअपहरणकर्ताओं और व्यापारी के बीच बातचीत के बाद, फिरौती की रकम घटाकर 50 लाख रुपये तय की गई। आरोपियों ने जेवर क्षेत्र में फिरौती की रकम लेने के लिए बुलाया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
डीसीपी ग्रेटर नोएडा साद मियां खां ने बताया कि पुलिस को पहले ही इस मामले की जानकारी मिल गई थी। सर्विलांस की मदद से फिरौती के लिए इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर की लोकेशन रामनेर रजवाहा के पास पाई गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर घेराबंदी की और 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, पुलिस ने कन्नौज पहुंचकर शशांक को सकुशल बरामद कर लिया।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.