गाजियाबाद: इंदिरापुरम पुलिस ने शनिवार सुबह एक मुठभेड़ के बाद दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। इनमें से एक बदमाश को जवाबी फायरिंग में पैर में गोली लगी है। ये दोनों बदमाश दिल्ली-एनसीआर और आसपास के इलाकों में वाहन चोरी की कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे।READ ALSO:-धामपुर में थ्री-व्हीलर और बोलेरो की भीषण टक्कर, परिवार के 6 लोग घायल, टेंपो चालक हायर सेंटर रेफर
\r\n\r\n\r\n\r\n
एसीपी इंदिरापुरम अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस और स्वाट टीम हिंडन रोड पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक फॉर्च्यूनर कार को रोकने का इशारा किया गया। लेकिन, कार चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे भगा दिया। पुलिस ने जब घेराबंदी की, तो कार सवार बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी फायरिंग में फॉर्च्यूनर चला रहे बदमाश राशिद काला के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर एक और बदमाश को पास खड़ी स्विफ्ट कार से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों की पहचान राशिद काला और मुजाहिद अल्वी के रूप में हुई है, जो मेरठ के लिसाड़ी गेट क्षेत्र के रहने वाले हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऑन डिमांड करते थे वाहन चोरी
\r\n\r\nपुलिस की पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि वे चोरी की गाड़ियों को 'ऑन डिमांड' दूसरे राज्यों में बेच देते थे। उन्होंने बताया कि जो फॉर्च्यूनर कार उनसे बरामद हुई है, उसे उन्होंने जुलाई 2025 के पहले सप्ताह में रासा होटल के पास से चुराया था। वहीं, दूसरी स्विफ्ट कार दो दिन पहले दिल्ली के विकासपुरी से चोरी की गई थी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने मौके से एक फॉर्च्यूनर कार, एक स्विफ्ट कार और दो अवैध तमंचे बरामद किए हैं। दोनों आरोपियों पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है ताकि उनके गिरोह के अन्य सदस्यों तक पहुँचा जा सके।
Sabse pehle comment karne wale banein.