गाजियाबाद, 23 सितंबर, 2025: गाजियाबाद के सिहानीगेट थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह एक पूजा की दुकान में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना घंटाघर स्थित चौपला मंदिर के पास घनी आबादी वाले इलाके में हुई, जिससे नवरात्रि की खरीदारी करने आए लोग दहशत में आ गए।READ ALSO:-मेरठ में पुलिस चौकी से 50 मीटर दूर नाले में मिला युवक का शव: हत्या की आशंका से फैली सनसनी
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nसुबह करीब 10:45 बजे, प्रहलाद शरण मुकेश कुमार की पूजा की दुकान की दूसरी मंजिल पर अचानक आग लग गई। आग की लपटें देख आसपास के दुकानदारों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का काम शुरू किया।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सीएफओ राहुल पाल ने बताया कि शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। यह इलाका शहर का पुराना और भीड़भाड़ वाला हिस्सा है।
\r\n\r\nगनीमत रही कि इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ। दमकल टीम ने समय रहते आग पर काबू पा लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.