दिवाली का सीज़न यानी जश्न, मिठाइयाँ और ऑफिस पार्टीज़। सोशल मीडिया इन दिनों ऐसे ही सेलिब्रेशन के वीडियो से भरा पड़ा है। लेकिन एक ऑफिस पार्टी के वीडियो ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। दिलचस्प बात यह है कि इस वीडियो की स्टार डांस कर रही लड़की नहीं, बल्कि बैकग्राउंड में बैठा एक लड़का बन गया है, जो पूरी महफिल लूट ले गया।READ ALSO:-क्लाउड सीडिंग का दूसरा ट्रायल सफल, IIT कानपुर ने किया ऐलान; Meerut से मयूर विहार तक 8 फ्लेयर्स से हुई सीडिंग, अब बारिश का इंतजार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

क्या है इस वायरल वीडियो में?

\r\n\r\n
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर @sparkling_osheen नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। वीडियो में एक ऑफिस की दिवाली पार्टी का शानदार नज़ारा दिखता है। चारों ओर सजावट है और फेस्टिव माहौल बना हुआ है। कर्मचारी काम के तनाव से दूर जश्न मना रहे हैं।
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n\r\n\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n
\r\n\r\n
\r\n
 
\r\n\r\n
 
\r\n
\r\n\r\n

A post shared by OSHEEN PANDIYA (@sparkling_osheen)

\r\n
\r\n
\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
वीडियो शुरू होता है एक लड़की के साथ, जो डांस फ्लोर पर 'आजा नच ले' गाने पर ज़बरदस्त ठुमके लगा रही है। उसके सभी सहकर्मी (colleagues) तालियाँ बजाकर उसे चीयर कर रहे हैं। माहौल पूरी तरह बन चुका है, लेकिन तभी कैमरे का एंगल थोड़ा बदलता है और सबकी नज़रें पीछे बैठे एक शख्स पर टिक जाती हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

'लाल कुर्ते वाले' ने कैसे लूटी महफिल?

\r\n\r\n
वीडियो में पीछे की ओर एक लड़का दिखाई देता है, जिसने लाल रंग का कुर्ता पहना हुआ है। जहाँ ऑफिस के बाकी लोग नाच-गाने और मस्ती में डूबे हैं, वहीं यह शख्स पार्टी के शोर-शराबे से बेखबर, पूरी लगन से अपने लैपटॉप पर काम करने में जुटा हुआ है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पार्टी के इस जश्न भरे माहौल और काम के प्रति उस लड़के के समर्पण का यही कॉन्ट्रास्ट लोगों को इतना मज़ेदार लगा कि अब पूरा सोशल मीडिया इस "रेड कुर्ते वाले" की ही चर्चा कर रहा है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

इंटरनेट पर मचा धमाल, 4.4 मिलियन व्यूज़ पार

\r\n\r\n
यह वीडियो इतना पसंद किया जा रहा है कि सिर्फ दो दिनों के भीतर इसे 4.4 मिलियन (44 लाख) से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं। हज़ारों लोग इस पर कमेंट कर रहे हैं और ज़्यादातर का ध्यान उसी लड़के पर गया है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लोग कमेंट में लिख रहे हैं कि "असली स्टार तो यह भाई है" और "वर्क डेडिकेशन हो तो ऐसा"। बहरहाल, इस ऑफिस पार्टी में असली लाइमलाइट वही शख्स ले गया, जिसने दिखा दिया कि काम के प्रति लगन किसी भी फेस्टिव मूड पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें