लखनऊ। यह कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। कहानी एक ऐसी लड़की की, जो कुछ साल पहले तक प्रयागराज के महाकुंभ में भीड़ के बीच माला बेचकर अपना जीवनयापन करती थी। लेकिन उसकी सादगी भरी मुस्कान और गहरी आंखों ने एक फोटोग्राफर का ध्यान खींचा और एक तस्वीर ने उसे रातों-रात 'महाकुंभ गर्ल' के नाम से इंटरनेट सेंसेशन बना दिया। आज वही लड़की, मोनालिसा, बॉलीवुड की चकाचौंध में कदम रख चुकी है और अपनी पहली फिल्म "द डायरी ऑफ मणिपुर" के साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार है।Read also:-डूरंड लाइन पर जंग जैसे हालात, काबुल एयरस्ट्राइक का तालिबान ने लिया बदला; पाक चौकियों पर भीषण हमला, 12 Pak सैनिकों के मारे जाने का दावा
\r\n\r\n 
शुक्रवार को अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए नवाबों के शहर लखनऊ पहुंचीं मोनालिसा के चेहरे पर आत्मविश्वास और आंखों में सपनों की चमक साफ नजर आ रही थी। उनके साथ फिल्म के निर्देशक सनोज मिश्र भी मौजूद थे, जिन्हें मोनालिसा अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा मानती हैं।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
"सनोज सर मेरे पिता समान, उन्होंने मेरी दुनिया बदल दी" - मोनालिसा
\r\n\r\nभावुक होते हुए मोनालिसा ने मीडिया से कहा, "सनोज सर मेरे लिए पिता से भी बढ़कर हैं। उन्होंने एक ऐसी लड़की पर भरोसा किया, जिसके पास सपने देखने की भी हिम्मत नहीं थी। उन्होंने मेरा हाथ थामा और मेरी पूरी दुनिया बदल दी।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
फिल्म के बारे में बात करते हुए उन्होंने बताया, "यह एक देशभक्ति और प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म है। इसमें एक बहुत गहरा संदेश है कि चाहे कुछ भी हो जाए, देश हमेशा पहले आना चाहिए। मुझे बेहद खुशी है कि मुझे इतने बड़े ब्रेक के साथ अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल रहा है।" लखनऊ के बारे में उन्होंने कहा, "मैंने यहाँ के लजीज व्यंजनों और खूबसूरत इमारतों के बारे में बहुत सुना है और मैं यहाँ का जायका जरूर लेना चाहूंगी।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
संघर्ष और षड्यंत्र की कहानी: निर्देशक की जुबानी
\r\n\r\nफिल्म निर्देशक सनोज मिश्र ने इस सफर के पीछे के संघर्ष और समाज की कड़वी सच्चाई को भी उजागर किया। उन्होंने कहा, "समाज में हर किसी को आगे बढ़ने का अधिकार है, लेकिन कुछ लोगों को यह बर्दाश्त नहीं होता। जब महाकुंभ से निकली बंजारा समाज की एक गरीब बेटी बॉलीवुड तक पहुंची, तो कई तरह की बातें बनाई गईं। लोग नहीं चाहते थे कि वह मुख्य धारा से जुड़े, हवाई जहाज में यात्रा करे और दुनिया देखे।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
उन्होंने यह भी खुलासा किया कि इस फिल्म की कहानी का जन्म जेल की सलाखों के पीछे हुआ था। "मुझे एक झूठे मामले में फंसाकर जेल भेज दिया गया और मेरी जान लेने की भी कोशिश हुई। मैंने वहीं यह कहानी सोची और तय किया कि मैं माला बेचने वाली इस गरीब लड़की को हीरोइन बनाऊंगा। यह फिल्म युवाओं के लिए एक प्रेरणा है।"
\r\n\r\n 
क्या है 'द डायरी ऑफ मणिपुर' में खास?
\r\n\r\nयह फिल्म फरवरी 2026 में रिलीज होने वाली है। इसमें मोनालिसा एक आर्मी ऑफिसर की बेटी का दमदार किरदार निभा रही हैं। फिल्म की शूटिंग इटावा और आसपास के इलाकों में पूरी की जा चुकी है। यह फिल्म न केवल एक मनोरंजक लव स्टोरी है, बल्कि इसमें देशभक्ति का एक मजबूत संदेश भी छिपा है, जो इसे आज के युवाओं के लिए और भी खास बनाता है।
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
मध्य प्रदेश के खरगौन जिले की रहने वाली मोनालिसा का महाकुंभ के घाट से लेकर बॉलीवुड के सेट तक का यह सफर उन लाखों लोगों के लिए एक मिसाल है जो मुश्किलों के बावजूद बड़े सपने देखने की हिम्मत रखते हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.