Dharmendra 90th Birthday: हिंदी सिनेमा के 'ही-मैन' धर्मेंद्र (Dharmendra) भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें और उनकी विरासत हमेशा जीवित रहेगी। 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कहने वाले धर्मेंद्र का 8 दिसंबर को 90वां जन्मदिन है। इस खास और भावुक मौके पर देओल परिवार ने एक बड़ा फैसला लिया है।READ ALSO:-बिग बॉस 19 ग्रैंड फिनाले: सामने आई चमचमाती ट्रॉफी, विकीपीडिया पर गौरव खन्ना 'विनर' घोषित! जानिए क्या है टॉप 3 का असली सच
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सनी देओल (Sunny Deol) और बॉबी देओल (Bobby Deol) ने पिता के जन्मदिन पर एक श्रद्धांजलि सभा आयोजित करने का निर्णय लिया है, जिसमें न सिर्फ परिवार और दोस्त, बल्कि उनके चाहने वाले फैंस भी शामिल हो सकेंगे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

मुंबई में होगा कार्यक्रम, फैंस के लिए खुले दरवाजे

\r\n\r\n
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, यह कार्यक्रम पहले खंडाला स्थित फार्महाउस पर होने वाला था, लेकिन अनुमति न मिलने के कारण अब इसे मुंबई में आयोजित किया जा रहा है। देओल परिवार चाहता है कि उनके पिता के फैंस, जो उन्हें भगवान की तरह पूजते थे, वे भी आकर अपने चहेते सितारे को श्रद्धांजलि दे सकें।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    समय: दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    एंट्री: फैंस सीधे कार्यक्रम में आ सकते हैं। इसके लिए किसी पास या रजिस्ट्रेशन (No Registration Required) की जरूरत नहीं है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    उद्देश्य: यह कोई जश्न नहीं, बल्कि उनकी याद में एक शांत और भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा होगी।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n
सनी और बॉबी देओल का मानना है कि उनके पिता सिर्फ परिवार के नहीं, बल्कि पूरे देश के थे। इसलिए उनके अंतिम सफर के बाद इस पहले जन्मदिन पर फैंस को उनसे जुड़ने का मौका मिलना चाहिए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

12 नवंबर को घर लौटे थे, 24 को टूटी सांसें

\r\n\r\n
धर्मेंद्र पिछले कुछ समय से उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे। 10 नवंबर को सांस लेने में तकलीफ के बाद उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर भी रखा गया था। 12 नवंबर को डॉक्टरों ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया था और घर पर इलाज जारी रखने की सलाह दी थी। लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था और 24 नवंबर 2025 को उन्होंने अंतिम सांस ली।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

हरिद्वार में विसर्जित हुईं अस्थियां

\r\n\r\n
धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान भूमि में राजकीय सम्मान के साथ किया गया था। वहां अमिताभ बच्चन, सलमान खान, आमिर खान समेत पूरी फिल्म इंडस्ट्री ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इसके बाद, बीते बुधवार को उनकी अस्थियां हरिद्वार (Haridwar) के हरकी पौड़ी घाट पर गंगा में विसर्जित की गईं। सनी देओल के बेटे और धर्मेंद्र के पोते करण देओल ने पूरे विधि-विधान के साथ दादा की अस्थियों को गंगा में प्रवाहित किया। इस दौरान देओल परिवार के 6 सदस्य वहां मौजूद थे।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
8 दिसंबर का दिन देओल परिवार और धर्मेंद्र के करोड़ों फैंस के लिए बेहद भावुक होने वाला है। जिस दिन वे अपना 90वां जन्मदिन मनाने वाले थे, उस दिन अब उनकी तस्वीर पर फूल चढ़ाकर उन्हें याद किया जाएगा। मुंबई में आयोजित होने वाली इस श्रद्धांजलि सभा में 'ही-मैन' को अंतिम सलाम देने के लिए भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें