मेरठ, उत्तर प्रदेश — मेरठ में साइबर ठगों का जाल अब और भी खतरनाक हो गया है। अब ये जालसाज सरकारी अधिकारियों का भेष धरकर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसा ही एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ खुद को सिविल डिफेंस का अधिकारी बताकर ठगों ने एक रबर कारोबारी से 12.70 लाख रुपये का सामान ऑनलाइन मंगा लिया। जब महीनों तक भुगतान नहीं हुआ, तब कारोबारी को इस शातिर धोखाधड़ी का पता चला। यह अकेला मामला नहीं है, बल्कि तीन अन्य लोगों के खातों से भी लाखों की रकम पार कर ली गई है।READ ALSO:-मेरठ में युवकों पर जानलेवा हमला: जिम जाते समय कार से कुचलने का प्रयास, 12वीं का छात्र गंभीर घायल
\r\n\r\n\r\n\r\n
लाखों का ऑर्डर, पर पेमेंट 'जीरो'
\r\n\r\nशहर के रेलवे रोड स्थित जैननगर के निवासी संदीप जैन की 'सुभाष रबर वर्क्स' नाम से फर्म है। संदीप के पास एक कॉल आया, जिसमें फोन करने वाले ने खुद को सिविल डिफेंस का अधिकारी बताया। उसने संदीप से 12.70 लाख रुपये का सामान ऑर्डर किया और भरोसा दिलाया कि भुगतान डिलीवरी के बाद हो जाएगा। संदीप जैन ने बिना किसी शक के सामान भेज दिया, लेकिन जब काफी समय बीतने के बाद भी पेमेंट नहीं आई, तो उन्होंने संपर्क करने की कोशिश की।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
जांच में पता चला कि न तो सिविल डिफेंस के किसी अधिकारी ने ऐसा कोई ऑर्डर दिया था और न ही बताए गए पते पर ऐसा कोई व्यक्ति मौजूद था। यह देखकर संदीप के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल साइबर क्राइम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अलग-अलग इलाकों में, एक ही तरह की ठगी
\r\n\r\nऐसा लगता है कि यह ठगी का एक बड़ा रैकेट है जो पूरे शहर में सक्रिय है। इंचौली के गाँव जलालपुर निवासी अपिन ने भी शिकायत दर्ज कराई है कि उनके एचडीएफसी बैंक खाते के वॉलेट से बिना किसी जानकारी के 80,000 रुपये निकल गए।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
इसी तरह, मवाना खुर्द के शादाब ने साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका मोबाइल दस दिनों से बंद था, फिर भी उनके खाते से दस बार में 30,392 रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। लोहियानगर की कांशीराम कॉलोनी निवासी परशुराम के साथ भी ऐसा ही हुआ। उनके क्रेडिट कार्ड से 38,855 रुपये की अनाधिकृत निकासी हुई है, जिससे उनका परिवार मानसिक तनाव में है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने सभी मामलों को दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह ने कहा है कि पुलिस सभी शिकायतों की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.