नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच दिल्ली में खेले जा रहे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय क्रिकेट टीम मजबूत स्थिति में पहुंच गई है। कप्तान शुभमन गिल के शानदार नाबाद 175 रन की बदौलत भारत ने 5 विकेट पर 518 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित की। दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय गेंदबाजों ने वेस्टइंडीज के 4 बल्लेबाजों को पवेलियन भेजकर मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
शनिवार का दिन पूरी तरह से कप्तान शुभमन गिल के नाम रहा, जिन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स ध्वस्त किए और अपनी कप्तानी पारी को ऐतिहासिक बना दिया।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
शुभमन गिल के 5 सबसे बड़े रिकॉर्ड्स जो बने:-
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
1. टेस्ट औसत और शतक में बाबर आजम को पछाड़ा
\r\n\r\n
    \r\n
  • शुभमन गिल ने टेस्ट क्रिकेट के आंकड़ों में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया है।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n\r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n \r\n
\r\n
खिलाड़ी
\r\n
\r\n
मैच
\r\n
\r\n
रन
\r\n
\r\n
औसत
\r\n
\r\n
शतक
\r\n
\r\n
बेस्ट स्कोर
\r\n
\r\n
शुभमन गिल
\r\n
\r\n
39
\r\n
\r\n
2826
\r\n
\r\n
43.47
\r\n
\r\n
10
\r\n
\r\n
269
\r\n
\r\n
बाबर आजम
\r\n
\r\n
59
\r\n
\r\n
4235
\r\n
\r\n
42.77
\r\n
\r\n
9
\r\n
\r\n
196
\r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गिल ने बाबर आजम से 20 मैच कम खेलते हुए भी उनसे ज्यादा शतक (10) लगाए हैं और उनका बल्लेबाजी औसत भी बेहतर है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
2. WTC में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड ध्वस्त
\r\n\r\n
शुभमन गिल अब वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) में भारत के लिए सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    गिल: WTC में 10 शतक लगाकर पहले स्थान पर।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    रोहित शर्मा: 9 शतकों के साथ दूसरे स्थान पर खिसके।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
3. WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन
\r\n\r\n
    \r\n
  • गिल WTC के इतिहास में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। उन्होंने 71 पारियों में 2826 रन बनाए। उन्होंने ऋषभ पंत (2731 रन) और रोहित शर्मा (2716 रन) जैसे दिग्गजों को पीछे छोड़ा।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
4. एक साल में कोहली के रिकॉर्ड की बराबरी
\r\n\r\n
    \r\n
  • गिल ने एक कैलेंडर ईयर (2025) में सबसे ज्यादा टेस्ट शतक के मामले में विराट कोहली की बराबरी कर ली। गिल ने इस साल बतौर कप्तान पांचवां टेस्ट शतक लगाया। कोहली ने 2017 और 2018 में दो बार एक साल में 5-5 टेस्ट शतक लगाए थे।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
5. सबसे तेज 5 टेस्ट शतक (बतौर कप्तान)
\r\n\r\n
    \r\n
  • गिल बतौर कप्तान सबसे तेज 5 टेस्ट शतक लगाने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने यह मुकाम अपनी 12वीं पारी में हासिल किया। वह केवल इंग्लैंड के एलिस्टर कुक (9 पारी) और सुनील गावस्कर (10 पारी) से ही पीछे रहे।
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
दिल्ली टेस्ट के दूसरे दिन के मुख्य मोमेंट्स:-
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
यशस्वी जायसवाल हुए रनआउट (175 रन)
\r\n\r\n
दूसरे दिन की शुरुआत में ही ओपनर यशस्वी जायसवाल (175 रन) रनआउट हो गए। गिल के रन लेने से मना करने पर भी जायसवाल काफी आगे आ चुके थे और चंद्रपॉल के शानदार थ्रो पर आउट हुए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
भारतीय बल्लेबाजों को जीवनदान
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी (43 रन) को 101वें ओवर में जोमेल वारिकन की गेंद पर एंडरसन फिलिप ने मिड ऑफ पर कैच टपकाकर जीवनदान दिया।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    विकेटकीपर ध्रुव जुरेल को भी रोस्टन चेज की गेंद पर विकेटकीपर इमलाक ने कैच छोड़कर जीवनदान दिया।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
साई सुदर्शन को लगी चोट
\r\n\r\n
वेस्टइंडीज की पहली पारी के दौरान रवींद्र जडेजा की गेंद पर ओपनर जोन कैम्पबेल का कैच लेने के बाद शॉर्ट लेग पर खड़े फील्डर साई सुदर्शन चोटिल हो गए। गेंद सीधे हेलमेट और छाती से टकराकर उनके हाथ में फंसी। चोट लगने के बाद उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और उनकी जगह देवदत्त पडिक्कल फील्डिंग करने आए।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मैच की स्थिति: भारत की पकड़ मजबूत
\r\n\r\n
भारतीय टीम ने विशाल स्कोर खड़ा करने के बाद वेस्टइंडीज पर दूसरे दिन ही मजबूत पकड़ बना ली है। वेस्टइंडीज की टीम अभी भी भारत के स्कोर से 378 रन से पीछे है और उसके 4 विकेट गिर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें