Navratri 8th Day : शारदीय नवरात्र का आज आठवां दिन है, जिसे महाअष्टमी (दुर्गा अष्टमी) के नाम से जाना जाता है। इस दिन देवी दुर्गा के आठवें स्वरूप मां महागौरी की आराधना की जाती है। शुभ्र वस्त्र धारण किए, अत्यंत शांत और सौम्य रूप वाली मां महागौरी की पूजा करने से भक्तों के सभी पाप नष्ट होते हैं और उन्हें मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पूजा विधि और भोग
\r\n\r\nमहागौरी की पूजा में शुद्धता और सादगी पर विशेष जोर दिया जाता है।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
- \r\n
- वस्त्र और शुद्धिकरण: भक्त स्नान के बाद श्वेत (सफेद) या हल्के रंग के वस्त्र धारण कर पूजा शुरू करते हैं। पूजा स्थल को गंगाजल से शुद्ध किया जाता है। \r\n
- भोग: मां महागौरी को नारियल, दूध से बनी खीर, सफेद मिठाई, हलवा, पूड़ी और चने का भोग लगाना सबसे शुभ माना जाता है। नारियल का भोग लगाने के बाद उसे ब्राह्मण को दान करने का भी विधान है। \r\n
- अर्घ्य और पुष्प: माता को श्वेत पुष्प, विशेषकर मोगरा या रात की रानी के फूल अर्पित किए जाते हैं। \r\n
\r\n\r\n
मां महागौरी का मंत्र और महत्व
\r\n\r\nमां महागौरी का स्वरूप यह दर्शाता है कि तपस्या के बाद व्यक्ति को शुद्धता और शांति मिलती है। उनकी पूजा से शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव दूर होते हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
मंत्र
\r\n\r\nभक्तों को पूजा के दौरान इस मंत्र का जाप करना चाहिए:
\r\n\r\n\r\n\r\n
प्रार्थना मंत्र:
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nश्वेते वृषे समारूढा श्वेताम्बरधरा शुचिः।\r\n\r\nमहागौरी शुभं दद्यान्महादेव प्रमोददा॥\r\n
बीज मंत्र (सरल जाप):
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\nॐ देवी महागौर्यै नमः॥\r\n
अष्टमी का विशेष महत्व
\r\n\r\nमहाअष्टमी के दिन कन्या पूजन (कंजक) करना अनिवार्य माना जाता है। इस दिन नौ कन्याओं और एक बालक (भैरव के रूप में) को देवी स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं। उन्हें तिलक लगाकर हलवा, पूड़ी और चने का प्रसाद खिलाया जाता है और दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लिया जाता है। कन्या पूजन से ही नवरात्र का व्रत और पूजा पूर्ण मानी जाती है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.