हर साल की तरह इस साल भी, जब-जब हिंदू पंचांग की तिथियां दो कैलेंडर दिनों में पड़ती हैं, त्योहारों को लेकर एक 'धर्म-संकट' खड़ा हो जाता है। इस बार यह धर्म-संकट धन और समृद्धि के महापर्व दीपावली को लेकर था - 20 अक्टूबर या 21 अक्टूबर? लेकिन अब इस सबसे बड़े कन्फ्यूजन पर देश के सबसे बड़े धार्मिक केंद्रों- काशी (बनारस) और उज्जैन - के शीर्ष ज्योतिषियों ने अपना अंतिम फैसला सुना दिया है।READ ALSO:-करवा चौथ 2025: 10 अक्टूबर को दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ समेत आपके शहर में कब दिखेगा चांद? व्रत तोड़ने का शुभ समय जानें
\r\n\r\n\r\n\r\n
अंतिम फैसला: दिवाली सिर्फ 20 अक्टूबर को तमाम गणनाओं और शास्त्रीय विश्लेषण के बाद, यह तय हो गया कि दीपावली का पर्व सोमवार, 20 अक्टूबर, 2025 को ही मनाया जाएगा। अगर आप 21 अक्टूबर को दिवाली मनाने की सोच रहे थे, तो आप एक बड़ी ज्योतिषीय भूल कर सकते।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
दिवाली का मुहूर्त शास्त्र: क्या कहता है नियम?
\r\n\r\nदीपावली का पर्व सिर्फ अमावस्या तिथि में नहीं, बल्कि अमावस्या की रात में मनाया जाता है। लक्ष्मी पूजन का 'महामुहूर्त' तभी बनता है जब अमावस्या तिथि प्रदोष काल (सूर्यास्त के बाद का समय) और निशीथ काल (मध्य रात्रि) में उपस्थित हो।
\r\n\r\n\r\n\r\n
- \r\n
- \r\n 20 अक्टूबर का गणित: इस दिन अमावस्या दोपहर 3:44 बजे शुरू हो रही है। इसका मतलब है कि शाम को सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में और मध्य रात्रि के निशीथ काल में, हर तरफ अमावस्या का ही प्रभाव रहेगा। (इसलिए यह दिन लक्ष्मी पूजन के लिए 100% सही है)।\r\n \r\n
- \r\n 21 अक्टूबर क्यों गलत? इस दिन अमावस्या तिथि शाम 5:43 बजे ही समाप्त हो जाएगी। यानी, सूर्यास्त होते-होते प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। जब आप शाम को लक्ष्मी पूजन के लिए बैठेंगे, तब अमावस्या तिथि होगी ही नहीं। (इसलिए इस दिन दिवाली मनाना शास्त्रसम्मत नहीं है)।\r\n \r\n
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
महाकाल की नगरी से भी मिली पुष्टि
\r\n\r\nइस फैसले पर सिर्फ काशी के ही नहीं, बल्कि उज्जैन स्थित महाकाल मंदिर के पंडितों ने भी मुहर लगा दी है। महाकाल में भी दिवाली का पर्व 20 अक्टूबर को ही मनाया जाएगा, जो इस तिथि की प्रामाणिकता को और भी पुख्ता करता है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
25 साल का दुर्लभ संयोग
\r\n\r\nज्योतिषियों के अनुसार, पिछले 25 वर्षों में यह केवल तीसरा मौका है जब दिवाली का पर्व सोमवार को पड़ रहा है। सोमवार को अमावस्या का पड़ना एक शुभ संयोग माना जाता जिससे इस दिन किए गए लक्ष्मी पूजन का फल कई गुना बढ़ जाता है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
तो, अब सारे भ्रम को दूर करें और अपने कैलेंडर में 20 अक्टूबर, 2025 को 'दिवाली' के लिए मार्क कर लें। इसी दिन सही मुहूर्त में लक्ष्मी-गणेश का पूजन कर धन, समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करें।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.