\r\n\r\n
बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। हल्दौर थाना क्षेत्र के झालू इलाके में एक 25 वर्षीय युवक का शव आम के बाग में पेड़ से लटका मिला, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान शेखर (25), पुत्र स्वर्गीय चंद्र प्रकाश, के रूप में हुई है। युवक रविवार को काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। सुबह उसका शव मिलने के बाद पुलिस हत्या और आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने में जुट गई है।READ ALSO:-फ्लाईओवर पर मौत का झपट्टा: मॉर्निंग वॉक पर निकले कपड़ा कारोबारी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, पुल से नीचे गिरकर दर्दनाक मौत
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
बाग में दिखा खौफनाक मंजर
\r\n\r\n
घटना झालू में पुरानी आरा मशीन के सामने स्थित एक आम के बाग की है। सोमवार सुबह जब एक ग्रामीण बाग से गुजर रहा था, तो उसकी नजर पेड़ से लटकते शव पर पड़ी। यह खौफनाक मंजर देख उसके होश उड़ गए और उसने तुरंत शोर मचाकर अन्य लोगों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही हल्दौर थाना अध्यक्ष संजय कुमार और झालू चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिजनों का कोहराम और पुलिस की जांच
\r\n\r\n
पुलिस ने शव को नीचे उतारकर उसकी शिनाख्त की और परिजनों को सूचित किया। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि शेखर पहाड़ों पर जेसीबी मशीन चलाता था और पिछले कुछ दिनों से नजीबाबाद में काम कर रहा था। रविवार को भी वह काम पर जाने के लिए ही घर से निकला था। वह अपने पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर पर था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
घटनास्थल से मिले सुरागों ने गहराया शक
\r\n\r\n
मामले को संदिग्ध मानते हुए फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और साक्ष्य जुटाए। पुलिस के अनुसार, शव से करीब 20 कदम की दूरी पर एक शराब का पव्वा, पानी की बोतल और एक गिलास भी बरामद हुआ है। इन वस्तुओं के मिलने से मामला और भी उलझ गया है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या शेखर ने अकेले शराब पी थी या उसके साथ कोई और भी मौजूद था? क्या किसी विवाद के बाद उसकी हत्या कर शव को पेड़ से लटकाया गया?
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और शुरुआती जांच के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस परिजनों और दोस्तों से पूछताछ कर मामले की हर कड़ी को जोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें