शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर। बिजनौर के मंडावली थाना क्षेत्र में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। विजयपुर के एक खेत में बेहोशी की हालत में मिले युवक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। मौत की खबर के बाद आक्रोशित परिजनों ने मंडावली थाने के सामने शव रखकर जमकर हंगामा किया और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की।READ ALSO:-बिजनौर में बाघ के अवशेष मिलने से हड़कंप: वन विभाग ने 5 लोगों को हिरासत में लिया
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nमृतक की पहचान प्रेमपुरी गांव के 20 वर्षीय अमर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार सुबह अमर शौच के लिए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। बाद में ग्रामीणों ने उसे विजयपुर के एक खेत में बेहोश पाया। उसे तुरंत राहतपुर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जौलीग्रांट रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
परिजनों का आरोप है कि नंगला पिथौरा गांव के दो युवक अमर को जबरन अपने साथ ले गए थे। उन्होंने अपने साथियों के साथ मिलकर उसकी बुरी तरह पिटाई की और उसे कोई जहरीला पदार्थ भी दिया, जिससे उसकी मौत हुई।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने बताया प्रेम प्रसंग का मामला
\r\n\r\nघटना की सूचना मिलने पर सीओ नितेश प्रताप सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को शांत कराने की कोशिश की। पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। हालांकि, परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.