\r\n\r\n
नूरपुर, बिजनौर: नूरपुर थाना पुलिस ने क्षेत्र में हुई एक बड़ी चोरी की घटना का 4 दिनों के भीतर सफल अनावरण करते हुए एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया कीमती ASUS लैपटॉप भी बरामद कर लिया है, जबकि मामले में एक अन्य अभियुक्त अभी भी फरार है।READ ALSO:-AK-47 के साथ गिरफ्तार डॉ. शाहीन सिद्दीकी का कानपुर कनेक्शन, ATS ने GSVM मेडिकल कॉलेज से रिकॉर्ड जब्त किए
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या था पूरा मामला? दिनांक 07.11.2025 को वादी रामपाल सिंह पुत्र निहाल सिंह (निवासी मी0 रामनगर, थाना नूरपुर) द्वारा थाना नूरपुर पर एक तहरीर दी गई थी। शिकायत के अनुसार, अभियुक्त नन्नू पुत्र दिनेश (निवासी मोहल्ला रामनगर) और एक अज्ञात व्यक्ति ने मिलकर रामपाल सिंह के बाड़ी के घर का ताला तोड़ दिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
चोरों ने घर में घुसकर लगभग एक लाख रुपये नकद, एक ASUS लैपटॉप और भारी मात्रा में सोने के जेवरात (जिनमें 6 कंगन, 3 अंगूठी और 1 गले की चेन शामिल थी) चोरी कर लिए थे। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 369/2025 धारा 331(3)/305(a)/317(2) बीएनएस (भारतीय न्याय संहिता) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गिरफ्तारी और बरामदगी घटना के खुलासे के लिए लगी नूरपुर पुलिस टीम ने आज, दिनांक 11.11.2025 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य अभियुक्त सौरव उर्फ नन्नू पुत्र दिनेश को गिरफ्तार कर लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्त ने अपना जुर्म कबूल किया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने अभियुक्त नन्नू की निशानदेही पर चोरी किया गया ASUS लैपटॉप (सीरियल नंबर R5NOCV17A362228) बरामद कर लिया। इस बरामदगी के आधार पर अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की वृद्धि की गई है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अभियुक्त का है आपराधिक इतिहास पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त सौरव उर्फ नन्नू एक शातिर किस्म का अपराधी है और उसका पुराना आपराधिक इतिहास भी है। उसके खिलाफ पहले भी थाना नूरपुर में मु0अ0सं0 245/2023 धारा 380/411/414/120बी भादवि (IPC) के तहत मामला दर्ज है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम इस सफल खुलासे और गिरफ्तारी में उ0नि0 श्रीकरन सतवाधी, हे0का0 538 सतीश कुमार, का0 2035 अहसलम खान और का0 2482 अक्षय कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई प्रचलित है और फरार साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें