बिजनौर। बिजनौर के चांदपुर में स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मोहल्ला सराय रफी में पुराने मीटर बदलने पहुंची बिजली विभाग की टीम का स्थानीय लोगों ने जमकर विरोध किया। यह विरोध जल्द ही धक्का-मुक्की और गाली-गलौज में बदल गया, जिसके बाद बिजली विभाग के अधिकारियों ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है।READ ALSO:-मेरठ में गृहकर विवाद: भाजपा पार्षदों का ऐलान- 'पुराना बढ़ा हुआ टैक्स नहीं देंगे भवन स्वामी', नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
जेई ने लगाए धक्का-मुक्की और गाली-गलौज के आरोप
\r\n\r\n
33 केवी उपकेंद्र के अवर अभियंता (JE) दीपक कुमार जायसवाल ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनकी टीम मोहल्ले की नफीस पहलवान वाली गली में स्मार्ट मीटर लगाने गई थी। तभी परवेज आलम नामक व्यक्ति ने विरोध करना शुरू कर दिया। जब टीम ने उन्हें समझाने की कोशिश की, तो परवेज और उनके साथ मौजूद 11 अन्य लोगों ने कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने जेई के कपड़े खींचकर उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।
\r\n\r\n

 Opposition to installation of smart meters in Chandpur | चांदपुर में स्मार्ट  मीटर लगाने का विरोध: बिजली विभाग के जेई से धक्का-मुक्की, 12 लोगों पर केस  दर्ज - Chandpur News ...

\r\n\r\n
'स्मार्ट मीटर में चौगुना बिल आता है', उपभोक्ताओं ने कहा
\r\n\r\n
स्थानीय लोगों का कहना है कि वे बेवजह विरोध नहीं कर रहे हैं। उनके अनुसार, स्मार्ट मीटर में कई तरह की खामियां हैं और इनमें पुराने मीटरों की तुलना में चार गुना अधिक बिल आता है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि बिजली विभाग के कर्मचारी अक्सर उपभोक्ताओं को बेवजह परेशान करते हैं। इसी कारण से वे इस नए मीटर का विरोध कर रहे हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस ने जेई दीपक कुमार जायसवाल की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए परवेज आलम, उनके भाई और दस अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें