बिजनौर/धामपुर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के धामपुर में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है, जहां मदद के बहाने दो युवकों ने 50 वर्षीय एक मूक-बधिर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला देर रात एक कार्यक्रम से मजदूरी कर घर लौट रही थी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।READ ALSO:-मेरठ में आज 'असली राम' करेंगे रावण का वध! सांसद अरुण गोविल चलाएंगे अग्निबाण, लेजर शो से आसमान में दिखेगा युद्ध
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मदद का झांसा देकर की दरिंदगी 
\r\n\r\n
यह दिल दहला देने वाली घटना धामपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 50 वर्षीय महिला के साथ हुई, जो सुन और बोल नहीं सकतीं। वह तीन बच्चों की मां हैं और मेहनत-मजदूरी कर परिवार का पेट पालती हैं। मंगलवार को वह धामपुर के मोहल्ला बंदूकचियान में एक भोज कार्यक्रम में बर्तन साफ करने के काम पर गई थीं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
देर रात जब वह काम खत्म करके अपने घर के लिए निकलीं, तो मोहल्ले के ही दो बाइक सवार युवकों ने उन्हें रोक लिया। उन्होंने महिला से कहा, "आंटी, रात बहुत हो गई है, हम तुम्हें बाइक पर घर छोड़ देते हैं।" महिला उनकी बातों में आ गईं, लेकिन युवकों के इरादे नेक नहीं थे। आरोप है कि वे महिला को एक सुनसान जगह पर ले गए और वहां उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद, आरोपी महिला को उसके गांव के बाहर छोड़कर फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इशारों में बयां हुआ दर्द, हिम्मत से हुई पहचान
\r\n\r\n
घर पहुंचकर पीड़िता ने इशारों-इशारों में अपने परिवार को दरिंदगी की पूरी कहानी बताई। यह सुनकर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई और वे गुस्से से आग-बबूला हो गए। उन्होंने रात में ही ग्रामीणों को इकट्ठा किया और सीधे मोहल्ला बंदूकचियान पहुंच गए।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वहां पहुंचकर जब हंगामा हुआ तो भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी दौरान पीड़िता ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपियों में से एक युवक को पहचान लिया। इसके बाद परिवार वाले पीड़िता को लेकर सीधे कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने दोनों आरोपियों को दबोचा
\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और उसकी निशानदेही पर दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी (CO) अभय कुमार पांडे ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें