बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nनजीबाबाद, बिजनौर: जनपद बिजनौर के नजीबाबाद थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात पुलिस और एक लैंगिक उत्पीड़न के आरोपी के बीच सनसनीखेज मुठभेड़ हो गई । पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया । आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा और कारतूस भी बरामद हुए हैं।READ ALSO:-गाजियाबाद में किन्नरों का खूनी गैंगवार: 4 दिन पहले मिली थी धमकी- "तेरा समय आ गया", आज दुकान से खींचकर सिर में मारीं 5 गोलियां
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\nपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को थाना नजीबाबाद में एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नजीबाबाद के ग्राम प्रतापपुर का रहने वाला नरेंद्र उर्फ गुड्डे पुत्र भोपाल सिंह, उसकी नाबालिग बेटी को ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया।
\r\n\r\n\r\nपुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार, 16 अक्टूबर 2025 को थाना नजीबाबाद में एक महिला ने तहरीर देकर शिकायत दर्ज कराई थी । शिकायत में आरोप लगाया गया था कि नजीबाबाद के ग्राम प्रतापपुर का रहने वाला नरेंद्र उर्फ गुड्डे पुत्र भोपाल सिंह, उसकी नाबालिग बेटी को ले गया और उसके साथ गलत कार्य किया।
\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना नजीबाबाद में आरोपी नरेंद्र उर्फ गुड्डे के खिलाफ मु०अ०सं० 359/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 137 (2)/65(2) और पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) की धारा 5M/6 के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जंगल में हुई मुठभेड़
\r\nवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में गुरुवार को ही पुलिस टीम को एक मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी नरेंद्र ग्राम कल्हेड़ी के जंगल में असलम शेख के आम के बाग में छिपा हुआ है।
\r\n\r\n\r\nवरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर अभियुक्त की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया । इसी क्रम में गुरुवार को ही पुलिस टीम को एक मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी नरेंद्र ग्राम कल्हेड़ी के जंगल में असलम शेख के आम के बाग में छिपा हुआ है।
Follow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जंगल की घेराबंदी की और आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया । पुलिस को देखकर आरोपी ने जान से मारने की नीयत से टीम पर फायरिंग शुरू कर दी । पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली आरोपी नरेंद्र के बाएं पैर में जा लगी और वह घायल होकर गिर पड़ा । पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
अस्पताल में भर्ती, तमंचा बरामद
\r\nघायल आरोपी को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से 01 अवैध 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया है । पुलिस मुठभेड़ की इस घटना के संबंध में थाना नजीबाबाद पर एक अलग अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।
\r\nघायल आरोपी को पुलिस ने प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है । पुलिस ने मौके से आरोपी के कब्जे से 01 अवैध 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा कारतूस और 01 खोखा कारतूस बरामद किया है । पुलिस मुठभेड़ की इस घटना के संबंध में थाना नजीबाबाद पर एक अलग अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है और आगे की कानूनी कार्यवाही प्रचलित है।
Sabse pehle comment karne wale banein.