बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से खेतों में दहशत का पर्याय बना एक गुलदार (तेंदुआ) आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो
Published at : 01 Oct 2025, 08:15 AM
Updated at : 11 Sep 2026, 06:02 PM
विज्ञापन
विज्ञापन
Leopard Captured in Bijnor, Villagers Breathe Sigh of Relief
बिजनौर, 1 अक्टूबर 2025:
\r\n\r\n
शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए आज की सुबह बड़ी राहत लेकर आई। पिछले कई दिनों से खेतों में दहशत का पर्याय बना एक गुलदार (तेंदुआ) आखिरकार वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में कैद हो गया। सुबह जब किसान अपने खेतों की ओर गए, तो पिंजरे में गुर्राते तेंदुए को देखकर उनकी जान में जान आई और उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।READ ALSO:-हैवानियत की हदें पार! पहले युवती से किया दुष्कर्म, फिर अश्लील वीडियो से कर रहा था ब्लैकमेल; आरोपी गिरफ्तार
\r\n\r\n
\r\n\r\n
देखने के लिए उमड़ा हुजूम, मोबाइल कैमरे हुए ऑन
\r\n\r\n
जैसे ही गांव में गुलदार के पकड़े जाने की खबर फैली, मौके पर उसे देखने के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। हर कोई इस 'दहशत' को अपनी आंखों से पिंजरे के पीछे देखना चाहता था। इस दौरान लगभग हर व्यक्ति अपने मोबाइल फोन से वीडियो और तस्वीरें बनाता हुआ नजर आया। यह नजारा ग्रामीणों के मन में बसे खौफ और अब मिली राहत को साफ बयां कर रहा था।
\r\n\r\n
\r\n
@Shakeel57767846 खेतों में मंडरा रही 'दहशत' पिंजरे में कैद! बिजनौर में गुलदार के पकड़े जाने पर ग्रामीणों ने ली राहत की सांस \r\n \r\nबढ़ापुर थाना क्षेत्र के तैयोपुर गांव का मामला, पिछले कई दिनों से इलाके में घूम रहा था तेंदुआ। पकड़े जाने की खबर मिलते ही देखने के लिए उमड़ी भीड़, pic.twitter.com/RA1uiMyKH4
यह मामला बढ़ापुर थाना क्षेत्र की सुहावाला रेंज के गांव तैयोपुर का है। ग्रामीणों के अनुसार, पिछले कुछ दिनों से यह गुलदार लगातार इलाके में देखा जा रहा था, जिसके चलते लोगों में डर का माहौल था। आलम यह था कि किसान दिन में भी अपने खेतों पर अकेले जाने से कतरा रहे थे। ग्रामीणों की शिकायत पर वन विभाग ने कुछ दिन पहले ही इस इलाके में पिंजरा लगाया था, जिसने आज सुबह अपना काम कर दिया।
हालांकि तैयोपुर के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है, लेकिन यह घटना बिजनौर जिले में इंसान और वन्यजीवों के बीच बढ़ते संघर्ष की एक और कड़ी है। गौरतलब है कि पूरे जनपद में गुलदारों का आतंक लगातार बना हुआ है। पिछले कुछ वर्षों में गुलदार के हमलों में कई लोगों की जान जा चुकी है और अनगिनत लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
\r\n\r\n
\r\n\r\n
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पिंजरे को अपने कब्जे में ले लिया है। टीम अब प्रोटोकॉल के अनुसार तेंदुए का मेडिकल परीक्षण कर उसे सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ने की कार्रवाई करेगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.