शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर। बिजनौर, यूपी: बिजनौर के नजीबाबाद में जाफराबाद-कोटद्वार मार्ग पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक विशालकाय जंगली हाथी जंगल से निकलकर सड़क के किनारे आ गया। अचानक हुए इस रोंगटे खड़े कर देने वाले नजारे ने राहगीरों के दिल की धड़कनें बढ़ा दीं। लोग अपनी जान बचाने के लिए तेजी से अपने वाहन दौड़ाने लगे और कुछ लोग घबराकर पीछे हटने लगे।READ ALSO:-बिजनौर में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग: बड़ा हादसा टला, लेकिन उठ रहे हैं सुरक्षा पर सवाल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सड़क पर आया हाथी, सहम गए लोग
\r\n\r\n
यह घटना नजीबाबाद थाना क्षेत्र के जाफराबाद-कोटद्वार मार्ग की है, जो वन क्षेत्र के करीब है। लोगों ने बताया कि हाथी अचानक सड़क के किनारे आ गया और एक जगह खड़ा हो गया। इस अनपेक्षित मेहमान को देखकर लोग घबरा गए। कुछ वाहन चालकों ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अपने वाहन रोक दिए, जबकि कुछ डर के मारे अपनी गाड़ियों को तेज रफ्तार से दौड़ाते हुए वहां से निकल गए।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
वीडियो हुआ वायरल
\r\n\r\n
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो कई राहगीरों ने बनाया और सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें हाथी सड़क के किनारे खड़ा दिख रहा है और लोग डर के मारे इधर-उधर भागते नजर आ रहे हैं। यह घटना एक बार फिर जंगल से जानवरों के रिहायशी इलाकों में आने और उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। वन विभाग को इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें