बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर। "आपके बेटे की सरकारी नौकरी लग गई है, ये रहा ज्वाइनिंग लेटर।" जब डाकिये के हाथ से कोई बेरोजगार युवक ऐसा लिफाफा लेता होगा, तो उसके परिवार की खुशियों का ठिकाना नहीं रहता होगा। लेकिन बिजनौर में इन खुशियों के पीछे एक शातिर गिरोह का हाथ था, जो फर्जी नियुक्ति पत्र भेजकर बेरोजगारों से लाखों रुपये ठग रहा था। नूरपुर पुलिस ने इस हाई-टेक धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए शुक्रवार को एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।READ ALSO:-नूरपुर में दिनदहाड़े दबंगई: शख्स को लाठी-डंडों से पीटा, जान से मारने की धमकी दी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऐसे बिछाते थे जाल
\r\n\r\nइस गिरोह का पर्दाफाश तब हुआ जब पीड़ित आशीष शर्मा ने इसी साल 6 जून को नूरपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई। आशीष ने बताया कि भूदेव सिंह, उसकी पत्नी गीता चौहान और उनके साथी भूपेन्द्र कुमार उर्फ हंसराज ने उसे और कई अन्य युवकों को सरकारी नौकरी दिलाने का वादा किया। इसके बदले में लाखों रुपये वसूले। गिरोह इतना चालाक था कि किसी को शक न हो, इसलिए उन्होंने बाकायदा भारतीय डाक सेवा का इस्तेमाल कर पीड़ितों के घर के पते पर सरकारी विभागों के फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र भेजे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जब महीनों बीतने पर भी नौकरी नहीं मिली और सैलरी आनी शुरू नहीं हुई, तो पीड़ितों को ठगी का अहसास हुआ। उन्होंने जब अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी अपने वादे से मुकर गए और गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने ऐसे कसा शिकंजा
\r\n\r\nपीड़ित की तहरीर पर नूरपुर पुलिस ने 6 जून को ही मुकदमा अपराध संख्या 198/2025 दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बाद में इसमें भारतीय न्याय संहिता की धारा 61(2) भी जोड़ी गई। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही सभी आरोपी फरार चल रहे थे।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
प्रभारी निरीक्षक जयभगवान सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम लगातार इनकी तलाश में जुटी थी। शुक्रवार, 10 अक्टूबर को पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली, जब मुखबिर की सूचना पर इस गिरोह के एक अहम सदस्य भूपेन्द्र कुमार उर्फ हंसराज को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अब गिरोह के सरगना पति-पत्नी भूदेव और गीता चौहान की तलाश कर रही है और गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर गिरोह के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.