बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कोतवाली शहर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो महीने से वांछित चल रहे एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर एक दंपति को जान से मारने की धमकी देने और SC/ST एक्ट के तहत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस भी बरामद हुआ है, जिससे उसके किसी और वारदात को अंजाम देने की फिराक में होने की आशंका जताई जा रही है।READ ALSO:-मेरठ में दिनदहाड़े फायरिंग: पुलिस चौकी से 100 कदम दूर घर में घुसकर नाश्ता बना रही महिला पर चलाई गोलियां, सिर और पैर में लगी गोली, हालत नाजुक!
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
इस मामले का मुख्य आरोपी पहले ही कोर्ट में सरेंडर कर चुका है, लेकिन जांच के दौरान इस दूसरे आरोपी का नाम सामने आने के बाद से ही पुलिस सरगर्मी से इसकी तलाश कर रही थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या था पूरा मामला?
\r\n\r\n
पुलिस प्रेस नोट के अनुसार, यह मामला 17 अगस्त, 2025 का है। थाना कोतवाली शहर के फराशपुर दरगाह की रहने वाली एक महिला ने शिकायत दर्ज कराई थी कि जगदीश निवास निवासी अंकित और एक अन्य अज्ञात व्यक्ति ने उसके और उसके पति के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने दंपति को सरेआम धमकाते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता और जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के चलते पुलिस ने FIR संख्या 704/2025 पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109(1), 115(2), 351(2), 333, 352, 3(5) के साथ-साथ एससी/एसटी एक्ट की संगीन धाराओं 3(1)द, 3(1)ध, 3(2)5 के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
एक ने किया सरेंडर, दूसरे का नाम आया सामने
\r\n\r\n
मामले के मुख्य आरोपी अंकित ने पुलिस के दबाव के चलते 2 सितंबर, 2025 को माननीय न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया था। लेकिन पुलिस की विवेचना यहीं खत्म नहीं हुई। जांच के दौरान वारदात में शामिल दूसरे व्यक्ति के रूप में मुकुल, पुत्र पुष्पेंद्र, निवासी महमूदपुर जमाल, थाना कोतवाली देहात का नाम प्रकाश में आया। इसके बाद से ही पुलिस मुकुल की तलाश में जुटी थी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
तमंचे के साथ दबोचा गया मुकुल
\r\n\r\n
शनिवार, 11 अक्टूबर, 2025 को कोतवाली शहर पुलिस टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि आरोपी मुकुल किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। जब उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा 312 बोर और एक जिंदा कारतूस 312 बोर बरामद हुआ। अवैध असलहे की बरामदगी के बाद पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत एक और मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है कि वह यह तमंचा कहां से लाया और इसका क्या इस्तेमाल करने वाला था।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें