अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता बिजनौर। धामपुर: शारदीय नवरात्रि के नौवें दिन, जब पूरा वातावरण देवीमय हो रहा था, धामपुर के श्री राधा कृष्ण मंदिर का सभागार आस्था और भक्ति के एक अद्भुत संगम का साक्षी बना। विगत 11 वर्षों से चली आ रही अपनी गौरवशाली परंपरा को निभाते हुए, श्री राधा कृष्ण मंदिर चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) ने एक भव्य सामूहिक कन्या पूजन का आयोजन किया। इस वर्ष, 251 कन्याओं के पूजन का लक्ष्य था, लेकिन आस्था का उत्साह ऐसा था कि लगभग 300 कन्याएं कार्यक्रम में पहुंचीं, और सभी का देवी स्वरूप मानकर पूरे विधि-विधान से पूजन किया गया।READ ALSO:-नेशनल हाईवे बना 'अग्निकुंड': प्रयागराज में चलते ट्रक में लगी भीषण आग, 100 से ज्यादा बेजुबान बकरियों की तड़प-तड़पकर मौत
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मंदिर का सभागार "जय माता दी" के जयकारों से गूंज रहा था। इस पुण्य अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों ने कन्याओं के चरण पखारकर, उन्हें तिलक लगाकर, चुनरी ओढ़ाकर और आरती उतारकर पुण्य लाभ कमाया। पूजा-अर्चना करने वालों में प्रसिद्ध उद्योगपति नरेंद्र कुमार गुप्ता, जितेंद्र शर्मा (बबलू जी), पूर्व विधायक डॉ. इंद्रदेव सिंह, सूची शर्मा, अतुल गुप्ता (लोहे वाले), जयवीर सिंह सिसोदिया, हृदेश भारद्वाज, विपिन गुप्ता, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता, सोमगिरि महाराज और निखिल छाबड़ा प्रमुख रूप से शामिल रहे। इन सभी ने धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ कन्या पूजन की रस्मों को निभाया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
इस पूरे कार्यक्रम को सफल और भव्य बनाने के पीछे श्री राधा कृष्ण मंदिर ट्रस्ट की पूरी टीम का अथक परिश्रम और समर्पण रहा। कार्यक्रम के संपादन में ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल शर्मा एडवोकेट, सेक्रेटरी अनिल कुमार शर्मा (इंजीनियर), कोषाध्यक्ष क्षेत्रपाल सिंह, संजीव शर्मा हलवाई, विवेक शर्मा (मोनू), वंश शर्मा, ललित सिंह, सचिन शर्मा, हर्ष राणा, सीताराम शर्मा, संजीव शर्मा कैटर्स एवं हरीश शर्मा आदि ने अपना पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाया। कार्यक्रम के अंत में सभी कन्याओं को प्रेमपूर्वक भोजन कराकर और उपहार देकर विदा किया गया।
जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें