बिजनौर: आधार कार्ड बनवाने या अपडेट कराने के नाम पर आम जनता से निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूलने वाले केंद्रों की अब खैर नहीं है। बिजनौर की जिलाधिकारी (DM) जसजीत कौर ने ऐसे केंद्रों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि अधिक धनराशि वसूलने वाले केंद्रों के लाइसेंस तत्काल निरस्त किए जाएंगे और संचालकों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।READ ALSO:-PAN-Aadhaar Link: 31 दिसंबर 2025 है आखिरी तारीख, 1 जनवरी 2026 से 'कचरा' हो जाएगा पैन कार्ड, रुक सकती है सैलरी!
\r\n\r\n\r\n\r\n
यह कड़े निर्देश डीएम जसजीत कौर ने 4 नवंबर को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय आधार समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दिए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
DM ने दिए जांच के आदेश
\r\n\r\nजिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि ऐसे केंद्रों की सघन जांच की जाए और उन पर अंकुश लगाया जाए, जो शासन द्वारा निर्धारित शुल्क से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों को इन आदेशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। डीएम ने चेतावनी दी कि यदि जांच में कोई केंद्र दोबारा नियमों का उल्लंघन करता पाया गया, तो उसका लाइसेंस निरस्त कर संचालक के विरुद्ध सीधी कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पेंडेंसी खत्म करने के लिए खुलेंगे नए CSC
\r\n\r\nविभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं और अन्य सरकारी कार्यों में आधार कार्ड की अनिवार्यता को देखते हुए, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर आधार नामांकन के मामले अधिक लंबित हैं, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए। उन्होंने ऐसे ब्लॉक स्तर और नगर पालिका क्षेत्रों में नए कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) खोलना सुनिश्चित करने को कहा, ताकि पेंडेंसी को जल्द से जल्द खत्म किया जा सके।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
नवंबर 2025 से लागू होंगी नई दरें, रेट लिस्ट लगाना अनिवार्य
\r\n\r\nबैठक में बताया गया कि नवंबर 2025 से आधार नामांकन और अपडेशन की दरों में परिवर्तन किया गया है। इसे देखते हुए, जिलाधिकारी ने सभी संबंधित केंद्रों, जिनमें बैंक, पोस्ट ऑफिस और सीएससी केंद्र शामिल हैं, को निर्देश दिए कि वे नई दरों को अपने केंद्र पर प्रमुखता से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता को शुल्क के बारे में कोई दुविधा न हो।
\r\n\r\n\r\n\r\n
दिव्यांगों के लिए होगी अलग लाइन
\r\n\r\nडीएम ने विशेष मामलों वाले व्यक्तियों, जैसे दिव्यांगों, के लिए आधार आवेदन या अपडेशन हेतु केंद्रों पर अलग से लाइन बनाने की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए। साथ ही, सभी विभागीय अधिकारियों को अपनी आधार किट जल्द से जल्द क्रियाशील कराने को कहा गया, ताकि जिले के शत-प्रतिशत लोगों को आधार की सुविधा मिल सके।
\r\n\r\n\r\n\r\n
'आधार' अपडेट होना क्यों है जरूरी?
\r\n\r\nडीएम ने कहा, "आधार एक अति महत्वपूर्ण दस्तावेज है। इसके माध्यम से केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिलता है। इसलिए इसका अपडेटेड होना जरूरी और लाभदायक है। अगर आपका आधार अपडेट होता है, तो लोगों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने में बहुत आसानी होती है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी रणविजय सिंह, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी धर्मवीर सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी जागेश्वर सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे।
Sabse pehle comment karne wale banein.