अनिल कुमार शर्मा विशेष संवाददाता बिजनौर। बिजनौर में धामपुर के मोहल्ला पहाड़ी दरवाजा में शुक्रवार की रात एक ही परिवार के लिए काल बनकर आई। शराब के नशे में धुत बड़े भाई रवि सैनी ने अपने 26 वर्षीय दिव्यांग छोटे भाई मोनू सैनी की गला दबाकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना का पता शनिवार सुबह तब चला, जब मोनू का शव उसके कमरे में पड़ा मिला, जिससे पूरे मोहल्ले में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी रवि मौके से फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-मेरठ में सनसनीखेज हत्याकांड: BDC मेंबर और बीजेपी नेता प्रमोद भड़ाना की गोली मारकर हत्या, भैंसे को भी मारी गोली
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
परिवार का दर्द और कलह की कहानी
\r\n\r\n
मृतक मोनू पांच भाइयों में चौथे नंबर का था और दाहिने पैर से पोलियो ग्रस्त होने के बावजूद टेलरिंग का काम कर अपना गुजारा करता था। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    बहन आरती देवी के अनुसार, आरोपी बड़ा भाई रवि दूसरी मंजिल पर और मृतक मोनू ग्राउंड फ्लोर पर रहता था।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    मौसी ममता देवी ने बताया कि दोनों भाइयों में अक्सर झगड़ा होता था क्योंकि दोनों ही शराब पीने के आदी थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि वे अपने साथ रहने वाले चाचा छोटे सिंह के साथ भी मारपीट करते थे, जिस वजह से वह कलह से तंग आकर घर छोड़कर कहीं और रह रहे हैं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आरोपी रवि हलवाई का काम करता है और उसकी कोई अपनी संतान नहीं है; उसने एक बेटी को गोद लिया हुआ है। मृतक के अन्य तीन भाई परिवार के भरण-पोषण के लिए बाहर रहकर मजदूरी करते हैं।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस की कार्रवाई
\r\n\r\n
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। मृतक के गले और सीने पर चोट के निशान पाए गए हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्षेत्राधिकारी (CO) अभय कुमार पांडे ने बताया कि आरोपी रवि को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौत के असली कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगा। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें