बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर: बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसे में एक डीसीएम चालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा देर रात करीब 3 बजे अफजलगढ़ रोड पर मुबारकपुर कुंडे के पास हुआ।READ ALSO:-मेरठ रेंज में 12 नवंबर से 'ऑपरेशन ब्लैक कैट'! काले शीशे वाली गाड़ियां होंगी 'सीज', DIG ने दिए सख्त निर्देश
\r\n\r\n\r\n\r\n
मिली जानकारी के अनुसार, एक डीसीएम (छोटा ट्रक) और एक ट्रैक्टर-ट्रॉली की नेशनल हाईवे पर आमने-सामने की जबरदस्त टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि डीसीएम के परखच्चे उड़ गए और उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
\r\n\r\n\r\n\r\n
वहीं, दूसरी ओर, इस भीषण भिड़ंत में ट्रैक्टर-ट्रॉली भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और टक्कर के बाद ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सूचना मिलते ही शेरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डीसीएम में फंसे चालक के शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। फिलहाल मृतक चालक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को हाईवे से हटाकर यातायात सुचारू कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.