\r\n\r\n
बिजनौर (ब्रेकिंग न्यूज़): बिजनौर के थाना शिवाला कलां क्षेत्र में एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने एक बाइक को भीषण टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया।READ ALSO:-बिजनौर के धामपुर में गौवंश के अवशेष मिलने से भारी बवाल, नहर किनारे का मंजर देख भड़के गौसेवक और बजरंग दल
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला? यह दर्दनाक हादसा थाना शिवाला कलां के दौलतपुर-नौगांवा मार्ग पर मंझोला इलाके के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक, अंकित प्रजापति अपने दो साथियों के साथ बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अंकित की मौके पर मौत, 2 गंभीर टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार अंकित प्रजापति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
घायलों को हायर सेंटर किया रेफर हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और पुलिस को जानकारी दी। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएससी) नूरपुर में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
गुस्साए ग्रामीणों ने किया रोड जाम अंकित की मौत की खबर मिलते ही उसके परिजन और ग्रामीण भड़क उठे। गुस्साए लोगों ने दौलतपुर-नौगांवा मार्ग पर जाम लगा दिया और आरोपी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। रोड जाम की सूचना पर स्थानीय पुलिस बल मौके पर पहुंचा।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस अधिकारियों ने गुस्साए लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और आश्वासन दिया कि आरोपी वाहन चालक को जल्द ही पकड़कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के इस आश्वासन के बाद ही ग्रामीणों ने जाम खोला।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा पुलिस ने मृतक अंकित प्रजापति के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम (पीएम) के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है और अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें