बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nबिजनौर: बिजनौर के थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब एक आम के बाग में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। सूचना पर पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) डॉ. के. जी. सिंह, क्षेत्राधिकारी (CO) नगर और फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच-पड़ताल शुरू की।READ ALSO:-बिजनौर के बढ़ापुर क्षेत्र के रामजीवाला गांव में दोपहर से जंगली हाथी ने मचाया उत्पात। हाथी के खतरे से ग्रामीणों में दहशत। वन विभाग ने की कार्रवाई शुरू।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने मृतक की शिनाख्त हिमांशु पुत्र करन सिंह के रूप में की है।
\r\n\r\nक्या कहा एसपी सिटी ने? एसपी सिटी डॉ. के. जी. सिंह ने वीडियो बाइट जारी कर बताया कि आज दिनांक 02 नवंबर 2025 की शाम को थाना कोतवाली शहर क्षेत्र में एक आम के बाग (जैन फार्म) में एक व्यक्ति के मृत अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली थी।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n#BijnorPolice
\r\n— Bijnor Police (@bijnorpolice) November 2, 2025
\r\nथाना कोतवाली शहर क्षेत्रान्तर्गत जैन फार्म/आम के बाग में एक व्यक्ति का शव मिलने पर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध मे पुलिस अधीक्षक नगर, जनपद बिजनौर की बाइट ।
\r\n#UPPolice pic.twitter.com/K6j97cezCR
\r\n\r\n
सूचना पर तत्काल पुलिस बल, फोरेंसिक टीम और क्षेत्राधिकारी नगर ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी सिटी के अनुसार, शव का परीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर कोई भी जाहिरा चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नियमानुसार पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर ली है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसपी सिटी ने स्पष्ट किया कि "बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट, नियमानुसार विधिक कार्रवाई व्यवहार में लाई जाएगी।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
फिलहाल पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल सकेगा। अधिकारियों ने बताया कि मौके पर शांति व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।
Sabse pehle comment karne wale banein.