बिजनौर। उत्तर प्रदेश के बिजनौर में कानून के इकबाल को खुली चुनौती देते हुए एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और उसके परिजनों ने वारंट तामील कराने गई पुलिस टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। शनिवार देर रात हुई इस दुस्साहसिक वारदात में आरोपियों ने न केवल पुलिसकर्मियों से मारपीट कर उनकी वर्दी फाड़ दी, बल्कि अकबराबाद चौकी इंचार्ज का गला दबाकर उनकी हत्या करने का भी प्रयास किया।READ ALSO:-बिजनौर में 'तमंचेबाज' दबोचा! दंपति को दी थी जान से मारने की धमकी, SC/ST एक्ट में वांछित चल रहा शातिर तमंचे के साथ गिरफ्तार
\r\n\r\n\r\n\r\n
इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। सूचना पर पहुंची अतिरिक्त फोर्स ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया, जबकि उसके परिजन मौके से फरार हो गए। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nयह घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के गांव अकबराबाद की है। यहां का निवासी आसिफ पुत्र रशीद एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर और गोकश है, जिस पर गोकशी समेत आधा दर्जन से ज्यादा मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट से उसके खिलाफ एक वारंट जारी हुआ था।
\r\n\r\n\r\n\r\n
शनिवार देर रात अकबराबाद चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया, आरक्षी भूपेंद्र और महिला सिपाही करिश्मा के साथ वारंट तामील कराने के लिए आसिफ के घर पहुंचे। पुलिस टीम ने जब घर पर आसिफ के बारे में पूछा तो वह और उसके परिजन भड़क गए। उन्होंने पुलिस टीम को घेर लिया और उन पर हमला बोल दिया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वर्दी फाड़ी, गला दबाकर मारने की कोशिश
\r\n\r\nआरोपियों ने पुलिस टीम के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट शुरू कर दी। खींचतान के दौरान जब पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर आसिफ को पकड़ लिया, तो उसके परिजन नजाकत, मोहम्मद अकरम और एक महिला ने उसे छुड़ाने के लिए पुलिस पर हमला तेज कर दिया। उन्होंने पुलिसकर्मियों की वर्दी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी देने लगे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हद तो तब हो गई जब आरोपी को छुड़ाने के प्रयास में उन्होंने चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया का गला दबाकर उनकी हत्या करने की कोशिश की। स्थिति को गंभीर होते देख टीम ने तत्काल कंट्रोल रूम और कोतवाली देहात थाने को सूचना दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
फोर्स पहुंची तो भागे आरोपी, हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
\r\n\r\nपुलिस टीम पर हमले की सूचना मिलते ही कोतवाली देहात से भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। अतिरिक्त फोर्स को आता देख हमलावर परिजन मौके से फरार हो गए, लेकिन पुलिस ने मुख्य आरोपी हिस्ट्रीशीटर आसिफ को मौके पर ही दबोच लिया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
चौकी इंचार्ज जुगेंद्र तेवतिया की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ, नजाकत, मोहम्मद अकरम और एक अज्ञात महिला के खिलाफ हत्या का प्रयास (IPC 307), सरकारी कार्य में बाधा डालने, मारपीट और धमकी देने जैसी संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। सीओ नगीना अंजनी चतुर्वेदी ने बताया कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं।
Sabse pehle comment karne wale banein.