बिजनौर, 01 अक्टूबर 2025:
\r\n\r\nसोशल मीडिया पर किसी भी तरह की आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करने वालों के खिलाफ बिजनौर पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की एक संपादित (Edited) और आपत्तिजनक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट करने के आरोप में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है।READ ALSO:-बदल गया महीना, बदल गए नियम! गैस सिलेंडर, स्पीड पोस्ट ने दिया झटका, तो UPI-NPS ने दी बड़ी खुशखबरी
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है पूरा मामला?
\r\n\r\nयह मामला 30 सितंबर 2025 का है, जब मुजम्मिल पुत्र मो. इजलाल नामक युवक ने अपनी इंस्टाग्राम आईडी का इस्तेमाल करते हुए मुख्यमंत्री की एक तस्वीर को आपत्तिजनक रूप से एडिट किया और उसे पोस्ट कर दिया। जैसे ही यह पोस्ट पुलिस की साइबर निगरानी टीम के संज्ञान में आई, विभाग ने तत्काल एक्शन लिया। इस संबंध में थाना कोतवाली शहर में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
घर से हुई आरोपी की गिरफ्तारी
\r\n\r\nमुकदमा दर्ज होने के बाद, आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। आज, 1 अक्टूबर को, नहटौर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी मुजम्मिल को उसके निवास स्थान मोहल्ला तकियागढ़ी पूर्वी, कस्बा व थाना नहटौर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है।
\r\n\r\n
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
गिरफ्तारी करने वाली टीम
\r\n\r\nइस सफल गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में नहटौर थाने के उपनिरीक्षक भारत सिंह, हेड कांस्टेबल शरदल पंवार (नंबर 131), और कांस्टेबल नवीन कुमार (नंबर 695) शामिल रहे। पुलिस ने इस कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश दिया है कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अभद्रता और गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.