बिजनौर (शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौर)
\r\n\r\nनगीना (बिजनौर): नगीना-धामपुर मार्ग पर स्थित सैदपुरी पुलिया के पास एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार तीन दोस्तों को रौंद दिया। हादसा इतना दर्दनाक था कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। कार चालक टक्कर मारने के बाद अपनी कार मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।READ ALSO:-बिजनौर: चलती बाइक पर गुलदार का जानलेवा झपटा, बेटे के साथ दवा लेने जा रही मां घायल, इलाके में दहशत
\r\n\r\n\r\n\r\n
जानकारी के मुताबिक, तीनों युवक नजीबाबाद से एक रिश्ते (सगाई/विवाह) की रस्म पूरी करके वापस अपने घर लौट रहे थे। जब उनकी बाइक नगीना-धामपुर मार्ग पर सैदपुरी पुलिया के पास पहुंची, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों युवक उछलकर दूर जा गिरे। इस दर्दनाक हादसे में दीपक (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाइक पर सवार उसके दो अन्य साथी राजेश और शिवा गंभीर रूप से घायल हो गए।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और घायलों की मदद के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायल युवकों को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बिजनौर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस ने मृतक दीपक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने लावारिस खड़ी कार को भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस कार के नंबर के आधार पर फरार चालक की तलाश में जुट गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Sabse pehle comment karne wale banein.