बिजनौर: उत्तर प्रदेश के बिजनौर में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला नहटौर थाना क्षेत्र का है, जहां रविवार सुबह एक गुलदार ने चलती बाइक पर झपटा मारकर एक महिला को घायल कर दिया। हमले के वक्त महिला अपने बेटे के साथ बाइक पर सवार होकर दवाई लेने जा रही थी। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।READ ALSO:-गाजियाबाद वालों के लिए गुड न्यूज: 43 सड़कों की बदलेगी सूरत, 3 सड़कें होंगी चौड़ी, 40 की होगी मरम्मत; PWD ने जारी किया टेंडर
\r\n\r\n\r\n\r\n
बेटे के साथ दवा लेने जा रही थी महिला जानकारी के अनुसार, नहटौर थाना क्षेत्र के गांव नसीरपुर बुजुर्ग निवासी 45 वर्षीय संतोष देवी रविवार सुबह अपने बेटे हेमंत कुमार के साथ बाइक पर बैठकर पास के गांव जलालपुर में दवाई लेने जा रही थीं। जब वे नसीरपुर बुजुर्ग-पपसरा मार्ग पर पहुंचे, तो सड़क किनारे (संभवतः गन्ने के खेत से) अचानक एक गुलदार बाहर निकला।
\r\n\r\n\r\n\r\n
चलती बाइक पर मारा झपटा इससे पहले कि बाइक चला रहा हेमंत कुछ समझ पाता, गुलदार ने बाइक पर पीछे बैठीं संतोष देवी पर जानलेवा झपटा मार दिया। हमले के कारण संतोष देवी चलती बाइक से अपना संतुलन खो बैठीं और सड़क पर गिर गईं। गुलदार के हमले में वह घायल हो गईं। बेटे हेमंत ने शोर मचाया, जिसके बाद गुलदार जंगल की ओर भाग गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीएचसी में कराया भर्ती हेमंत ने तुरंत आसपास के लोगों की मदद से घायल मां को उठाया और इलाज के लिए नहटौर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले गया। डॉक्टरों ने संतोष देवी का प्राथमिक उपचार किया, जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
वन विभाग ने दिया पिंजरे का आश्वासन घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने गांव का दौरा किया और ग्रामीणों से बातचीत की। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले कई दिनों से इस क्षेत्र में गुलदार को घूमते हुए देखा जा रहा था, जिससे वे सभी भयभीत थे। उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
मौके पर पहुंचे डिप्टी रेंजर हरदेव सिंह ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी और आश्वासन दिया कि गुलदार को पकड़ने के लिए जल्द ही इलाके में पिंजरा लगाया जाएगा।
Sabse pehle comment karne wale banein.