शकील अहमद ब्यूरो चीफ बिजनौरI बिजनौर/शेरकोट: एक तरफ पति सात समंदर पार सऊदी अरब में अपने परिवार के भविष्य के लिए पसीना बहा रहा है, तो वहीं दूसरी ओर बेखौफ चोरों ने उसकी पत्नी के सूने घर को निशाना बना डाला। बिजनौर के थाना शेरकोट क्षेत्र के मोहल्ला हकीमान में तीन नकाबपोश चोरों ने एक बंद मकान पर धावा बोलकर लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोर इतने शातिर थे कि वे अपने पीछे कोई सुराग न छोड़ने के लिए घर में लगा सीसीटीवी का डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी उखाड़कर अपने साथ ले गए।READ ALSO:-गाजियाबाद में घर खरीदने का सपना होगा और महंगा! सर्किल रेट में 40% तक की बढ़ोतरी तय, अक्टूबर मध्य में आएगी नई लिस्ट
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मायके गई थी पत्नी, चोरों ने भांप लिया सूना घर
\r\n\r\n
पीड़िता, जिसका पति सऊदी अरब में मजदूरी करता है, कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई हुई थी। चोरों ने इस मौके का फायदा उठाया और घर को सूना पाकर अपनी योजना को अंजाम दिया। बीती रात, चोरों ने पहले घर का मुख्य दरवाजा तोड़ा और फिर अंदर घुसकर इत्मीनान से पूरे घर को खंगाला।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कमरों में रखी अलमारियों और बक्सों के ताले तोड़कर चोरों ने उसमें रखे लाखों रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात और करीब ₹15,000 की नकदी चुरा ली।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सबूत मिटाने की शातिर कोशिश
\r\n\r\n
चोरों ने पुलिस से बचने के लिए एक शातिर चाल चली। उन्होंने घर में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी चुरा लिया, ताकि उनकी पहचान किसी भी फुटेज में न हो सके। घटना का पता तब चला जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा और अनहोनी की आशंका में पीड़िता को फोन पर सूचना दी। खबर सुनते ही बदहवास पीड़िता अपने घर पहुंची तो अंदर का मंजर देखकर उसके होश उड़ गए। सारा सामान बिखरा पड़ा था और जीवन भर की जमा-पूंजी गायब थी।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
पुलिस जांच में जुटी, खुलासे की मांग
\r\n\r\n
सूचना मिलते ही शेरकोट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू कर दी। पुलिस अब आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि चोरों के आने-जाने के रास्ते का पता चल सके। पीड़िता ने रो-रोकर पुलिस से अपनी मेहनत की कमाई को बरामद करने और चोरों को जल्द से जल्द पकड़ने की गुहार लगाई है। इस घटना से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें