नहटौर, बिजनौर: बिजनौर के नहटौर में बदमाशों का दुस्साहस देखने को मिला है। यहाँ विद्युत उपकेंद्र के कार्यालय में घुसकर थार सवार हमलावरों ने एसडीओ से न सिर्फ मारपीट की, बल्कि उन्हें तमंचे के बल पर अगवा करने का भी प्रयास किया। एसडीओ के शोर मचाने पर अन्य कर्मचारियों के आ जाने से आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए।READ ALSO:-गाजियाबाद में पुलिस एनकाउंटर, 2 बदमाश गिरफ्तार: एक के पैर में लगी गोली, मेरठ से दिल्ली तक करते थे वाहन चोरी
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
क्या है पूरी घटना?
\r\n\r\n
घटना शनिवार दोपहर करीब 3:30 बजे की है। विद्युत उपकेंद्र नहटौर कार्यालय में तैनात एसडीओ विवेक कुमार विश्वकर्मा अपने दफ्तर में काम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि इसी दौरान गांव नवादा चौहान निवासी सात-आठ लोग एक थार में आए। उन्होंने कार्यालय में घुसकर मारपीट शुरू कर दी। दो हमलावरों के पास तमंचे थे, जिनमें से एक ने विवेक के सीने पर तमंचा लगा दिया और उन्हें गाड़ी में डालकर अगवा करने का प्रयास किया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
एसडीओ ने बताया कि उन्होंने जैसे ही शोर मचाया, पास के कर्मचारी वहाँ आ गए। कर्मचारियों को आता देख सभी हमलावर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
विद्युत चोरी के मामले को बताया हमले की वजह
\r\n\r\n
एसडीओ विवेक विश्वकर्मा ने उच्चाधिकारियों को घटना की जानकारी दी और देर शाम अन्य अधिकारियों के साथ कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि इस हमले की वजह एक पुरानी रंजिश है। 18 सितंबर को विजिलेंस टीम ने एक व्यक्ति के खिलाफ विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हमलावरों ने इसी बात से नाराज होकर हमला किया है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
थानाध्यक्ष धीरज नागर ने बताया कि एसडीओ की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपितों को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें