बिजनौर: बिजनौर शहर कोतवाली क्षेत्र में देर रात बुलेट सवार तीन बदमाशों ने एक पेट्रोल पंप सेल्समैन को गोली मार दी। पेट में गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले बिजनौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन हालत नाजुक होने पर उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पेट्रोल पंप मालिक को छोड़कर लौट रहा था सेल्समैन
\r\n\r\nयह घटना मंडावर थाना क्षेत्र के गांव रतनपुर रियाय के रहने वाले योगेंद्र शर्मा के साथ हुई, जो वालावाली के पास एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन के रूप में काम करते हैं। शनिवार देर रात वह अपने पेट्रोल पंप मालिक अमोघ दीक्षित को उनके बिजनौर स्थित आवास पर छोड़कर अपनी स्कूटी से घर लौट रहे थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n
जैसे ही योगेंद्र मंडावर रोड पर एमडी स्कूल के पास पहुँचे, पीछे से एक बुलेट पर सवार तीन युवकों ने उन पर हमला कर दिया और गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस मौके पर पहुंची, नामजद आरोपी हिरासत में
\r\n\r\nगोली लगने की सूचना मिलते ही एएसपी सिटी संजीव बाजपेई और शहर कोतवाल धर्मेंद्र सोलंकी तुरंत मौके पर पहुँचे। पुलिस ने घायल योगेंद्र को तुरंत मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन, उनकी हालत गंभीर होने के कारण उन्हें मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
घायल योगेंद्र की पत्नी वर्षा की तहरीर पर पुलिस ने उनके ही गांव के तरुण और मंगल और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस हमले के पीछे की वजह तलाश रही है।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.