पटना: बिहार में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। सीटों पर लंबे विवाद के बाद, आखिरकार आज महागठबंधन ने पटना में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने तेजस्वी यादव को महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित किया। इसके साथ ही, मुकेश सहनी को उप मुख्यमंत्री (डिप्टी CM) पद का उम्मीदवार बनाया गया है।READ ALSO:-Ayodhya Ram Mandir: सर्दी शुरू होते ही रामलला के दर्शन का समय बदला, आज से लागू हुई नई टाइमिंग
\r\n\r\n\r\n\r\n
प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए तैयार किए गए मंच पर लगे पोस्टर में सिर्फ तेजस्वी यादव का चेहरा ही रखा गया। यह स्पष्ट संकेत है कि महागठबंधन ने यह चुनाव पूरी तरह से तेजस्वी के चेहरे पर लड़ने का फैसला किया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
NDA में नीतीश के साथ अन्याय हो रहा: तेजस्वी
\r\n\r\nअपने नाम की घोषणा होने के बाद, तेजस्वी यादव ने सीधे तौर पर NDA पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया, "हमारी तरह NDA की संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं होती? एनडीए का कोई सीएम चेहरा नहीं है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
तेजस्वी ने दावा किया कि बीजेपी नीतीश कुमार को सीएम नहीं बनाएगी और चुनाव के बाद जेडीयू को खत्म करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा, "NDA ने नीतीश कुमार को सीएम चेहरा घोषित नहीं किया है। एनडीए में नीतीश कुमार के साथ अन्याय हो रहा है।"
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
NDA बताए उनका CM चेहरा कौन: अशोक गहलोत
\r\n\r\nतेजस्वी के नाम की घोषणा करते हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत ने कहा, "हम अमित शाह जी और उनकी पार्टी के अध्यक्ष से पूछना चाहते हैं कि आपके गठबंधन का सीएम चेहरा कौन है?" उन्होंने महाराष्ट्र का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां चुनाव तत्कालीन सीएम एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में लड़ा गया, लेकिन बाद में किसी और को मुख्यमंत्री चुन लिया गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
गहलोत ने देश के मौजूदा हालात पर चिंता जताते हुए कहा, "देश और राज्य में बन रहे हालात से चिंतित होना स्वाभाविक है। अगर आप उनकी आलोचना करेंगे, तो आपको जेल हो जाएगी। देश में अघोषित आपातकाल है। मैंने अपने 50 साल के करियर में ऐसा चुनाव आयोग नहीं देखा। लोगों का चुनाव आयोग से भरोसा उठ गया है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
BJP को जब तक तोड़ेंगे नहीं... : मुकेश सहनी
\r\n\r\nडिप्टी सीएम फेस बनाए जाने पर VIP प्रमुख मुकेश सहनी ने कहा, "मैं साढ़े तीन साल से इस पल का इंतज़ार कर रहा था। बीजेपी ने हमारी पार्टी तोड़ी और हमारे विधायकों को तोड़ा। उस समय हमने गंगाजल हाथ में लेकर संकल्प लिया था कि बीजेपी को जब तक हम तोड़ेंगे नहीं, तब तक छोड़ेंगे नहीं। अब समय आ गया है। हम बिहार में अपनी सरकार बनाएं और बीजेपी को राज्य से बाहर करें।"
\r\n\r\nखबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें Join › \r\n\r\n
'बदलो सरकार, बदलो बिहार'
\r\n\r\nप्रेस कॉन्फ्रेंस में CPI(ML) के दीपांकर भट्टाचार्य ने कहा, "इस बार महागठबंधन में 7 दल हैं। बिहार इस बार सरकार बदलने के लिए तैयार है। बदलो सरकार, बदलो बिहार।" कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने भी कहा कि INDIA गठबंधन एकजुट है और बिहार में हमारी ही सरकार बनेगी।
Sabse pehle comment karne wale banein.