लखीमपुर खीरी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'विरासत के सम्मान' की अपनी मुहिम को आगे बढ़ाते हुए लखीमपुर खीरी में एक बड़ा ऐलान किया है। मुस्तफाबाद स्थित विश्व कल्याण आश्रम पहुंचे सीएम योगी ने घोषणा की कि 'मुस्तफाबाद' का नाम बदलकर 'कबीरधाम' किया जाएगा।READ ALSO:-अयोध्या से 'महा-खुशखबरी'! श्रीराम मंदिर का निर्माण कार्य 100% पूरा, भव्य मंदिर की पहली परिक्रमा 30 अक्टूबर से, 20 लाख भक्त जुटने की उम्मीद
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
'स्मृति प्राकट्योत्सव मेला-2025' में पूज्य संतों को नमन करने के बाद, मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में राष्ट्रभक्ति, सनातन परंपरा और विकास के मुद्दों पर पिछली सरकारों पर तीखा हमला बोला।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

'कब्रिस्तान की बाउंड्री' बनाम 'धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार'

\r\n\r\n
सीएम योगी ने पिछली सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा, "डबल इंजन की सरकार में प्रदेश के धार्मिक स्थलों का पुनरुद्धार और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जा रहा है, जबकि पहले यही पैसा कब्रिस्तान की बाउंड्री बनाने में लगता था।"
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
उन्होंने नाम बदलने को सही ठहराते हुए कहा, "पिछली सरकारों में अयोध्या को फैजाबाद, प्रयागराज को इलाहाबाद और कबीरधाम को मुस्तफाबाद बनाया गया था। हमने इन स्थलों की पहचान वापस लौटाने का कार्य किया है।" मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष इसे "सेक्युलरिज्म के नाम पर करता था, जबकि यह पाखंड है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

संत कबीर की वाणी आज भी प्रासंगिक

\r\n\r\n
मुख्यमंत्री ने कहा कि संत कबीरदास जी की वाणी आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, "कबीरदास जी ने उस दौर में समाज की जातीय विषमताओं पर प्रहार कर कहा था, 'जाति पाति पूछे न कोई, हरि को भजे सो हरि का होई।' यह वाणी हमारे समाज की एकता और अखंडता की आधारशिला है।" उन्होंने 'गुरु गोविंद दोनों खड़े...' दोहे का जिक्र कर गुरु के महत्व पर भी प्रकाश डाला।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

देश तोड़ने वाली ताकतों से किया सावधान

\r\n\r\n
सीएम योगी ने देश की एकता को तोड़ने वाली शक्तियों से सावधान रहने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा, "आज भी समाज विरोधी ताकतें आस्था पर प्रहार करने और जाति के नाम पर विभाजन करने की कोशिश कर रही हैं। अगर हम समय रहते अपनी कमजोरियों को नहीं पहचानेंगे तो ये बीमारियां कैंसर की तरह समाज को खोखला कर देंगी।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
उन्होंने कहा कि राष्ट्रभक्ति ही सभी समस्याओं का समाधान है। "माता भूमि पुत्रोहम्… यह भूमि केवल मिट्टी का टुकड़ा नहीं, हमारी मातृभूमि और पितृभूमि है। इस धरती की सेवा ही सच्ची उपासना है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

भारत बनेगा दुनिया की तीसरी बड़ी महाशक्ति

\r\n\r\n
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि 2014 से पहले देश पहचान के संकट से जूझ रहा था, जहाँ भ्रष्टाचार, आतंकवाद और विभाजनकारी राजनीति चरम पर थी। उन्होंने कहा, "मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है और कुछ ही माह में यह तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बनने जा रहा है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

गो-सेवा और नेचुरल फार्मिंग पर जोर

\r\n\r\n
मुख्यमंत्री ने संत असंगदेव जी महाराज के कार्यों की सराहना करते हुए नशा मुक्ति को राष्ट्र चेतना के लिए जरूरी बताया। उन्होंने कहा, "नशा नाश का कारण है।"
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

सीएम योगी ने गो-सेवा और नेचुरल फार्मिंग (प्राकृतिक खेती) पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि हर गाय के लिए सरकार 1500 रुपये प्रतिमाह दे रही है। उन्होंने कहा, "रासायनिक खेती से जमीन ऊसर हो रही है, इसलिए नेचुरल फार्मिंग अपनाएं। एक गाय 30 एकड़ भूमि के लिए पर्याप्त जैविक खाद देती है। यही सच्ची राष्ट्रभक्ति है।"

\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को छठ महापर्व की शुभकामनाएं दीं और सद्गुरु कबीर पूज्य श्री असंगदेव जी धर्मशला का भूमि पूजन भी किया। इस अवसर पर मंत्री राकेश सचान, नितिन अग्रवाल समेत कई विधायक और बड़ी संख्या में संतजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें