अमरोहा (Amroha News): उत्तर प्रदेश पुलिस की छवि को धूमिल करने वाला एक सनसनीखेज मामला अमरोहा जिले से सामने आया है। यहां रक्षक ही भक्षक बन गए। अमरोहा पुलिस ने एक ऐसे संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया है जो लोगों को हनी ट्रैप (Honey Trap) में फंसाकर, झूठे रेप केस और एनकाउंटर की धमकी देकर लाखों की वसूली करता था। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह का सरगना कोई पेशेवर अपराधी नहीं, बल्कि यूपी पुलिस का एक दारोगा (Sub-Inspector) नितिन कुमार है।READ ALSO:-मेरठ में सड़क पर 'खाकी' और 'रसूख' की टक्कर: बिजली बंबा बाईपास पर आवारा पशु ने कराया तीन गाड़ियों का एक्सीडेंट, घंटों चला हाई-वोल्टेज ड्रामा
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
पुलिस अधीक्षक (SP) अमित कुमार आनंद के निर्देश पर हुई कार्रवाई में पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मास्टरमाइंड दारोगा नितिन कुमार और उसका एक साथी फरार है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

दारोगा चला रहा था वसूली का सिंडिकेट

\r\n\r\n
पुलिस जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी दारोगा नितिन कुमार (Daroga Nitin Kumar), जो वर्तमान में हापुड़ जिले के सिंभावली थाने में तैनात है, अमरोहा में हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के साथ मिलकर यह गोरखधंधा चला रहा था। गिरोह का तरीका बेहद शातिर था। वे पहले किसी रईस या सीधे-सादे व्यक्ति को महिला मित्र के जरिए जाल में फंसाते थे। इसके बाद पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर पीड़ित को डराते थे।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n

क्या है पूरा मामला?

\r\n\r\n
घटना का खुलासा तब हुआ जब एक पीड़ित, नईम (पूर्व प्रधान का बेटा), ने हिम्मत जुटाकर पुलिस अधीक्षक से शिकायत की। पीड़ित के अनुसार:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    जाल: 11 दिसंबर को उसे एक कॉल आई और पुलिसकर्मी बनकर उसे गजरौला (Gajraula) बुलाया गया।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    बंधक: वहां पहुंचते ही दारोगा नितिन कुमार, हिस्ट्रीशीटर खालिद, दीपक, पीआरडी जवान लाखन और एक महिला (कौशर) ने उसे घेर लिया।
    \r\n
  4. \r\n
  5. \r\n
    धमकी: उसे एक मकान में बंधक बनाकर डराया गया कि अगर उसने पैसे नहीं दिए तो उस पर रेप (Rape Case) का झूठा मुकदमा दर्ज कर दिया जाएगा या एनकाउंटर कर दिया जाएगा।
    \r\n
  6. \r\n
  7. \r\n
    वसूली: जान और इज्जत के डर से पीड़ित ने करीब सवा लाख रुपये देकर अपनी जान छुड़ाई।
    \r\n
  8. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

पुलिस का एक्शन: 4 गिरफ्तार, वर्दी वाला गुंडा फरार

\r\n\r\n
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार आनंद (SP Amit Kumar Anand) ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए। अमरोहा पुलिस ने छापेमारी कर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    खालिद (हिस्ट्रीशीटर)
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    दीपक (हिस्ट्रीशीटर)
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    लाखन (पीआरडी जवान)
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    कौशर (आरोपी महिला)
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
हालांकि, मुख्य आरोपी दारोगा नितिन कुमार और उसका साथी नवीन वर्मा अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। पुलिस की कई टीमें उनकी तलाश में दबिश दे रही हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

दारोगा का पुराना आपराधिक इतिहास

\r\n\r\n
फरार दारोगा नितिन कुमार का विवादों से पुराना नाता रहा है। जांच में सामने आया है कि हापुड़ (Hapur) में तैनाती के दौरान भी उसने देहरादून के भू-माफियाओं के साथ मिलकर करोड़ों की जमीन कब्जाने की साजिश रची थी। उस समय उसने अपने ही क्षेत्र में गोली चलवाकर फर्जी मुकदमा लिखवाने और विरोधियों पर फैसले का दबाव बनाने की कोशिश की थी। तब तत्कालीन सीओ ने महज 2 घंटे में उस साजिश का पर्दाफाश कर दिया था, जिसके बाद नितिन कुमार को सस्पेंड भी किया गया था। लेकिन बहाल होने के बाद उसने फिर से अपराध का रास्ता चुन लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
अमरोहा का यह हनी ट्रैप कांड पुलिस विभाग के लिए एक काला धब्बा है। जहां एक तरफ पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने का दावा करती है, वहीं विभाग के भीतर छिपे ऐसे अपराधी पूरी व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हैं। एसपी अमित कुमार आनंद ने स्पष्ट किया है कि वर्दी की आड़ में अपराध करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही फरार दारोगा को भी सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें