अपने यूनिक ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस से स्मार्टफोन मार्केट में तहलका मचाने वाला ब्रांड 'नथिंग' (Nothing) अब मिड-रेंज सेगमेंट में एक बड़ा धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी के नए और सस्ते 5G स्मार्टफोन Nothing Phone 3a Lite के लॉन्च की खबरें तेज हो गई हैं।READ ALSO:-GPay, PhonePe, Paytm सावधान! Zoho Pay ला रहा है नया UPI ऐप, Arattai मैसेंजर से मिलेगी WhatsApp को टक्कर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
लॉन्च से पहले ही इस फोन की कीमत, फीचर्स और परफॉर्मेंस स्कोर लीक हो गए हैं, जिसने बजट स्मार्टफोन खरीदने का इंतजार कर रहे यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ा दी है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
कीमत और लॉन्च डेट (लीक) फ्रेंच पब्लिकेशन 'Dealabs' की एक ताजा रिपोर्ट ने फोन की कीमत और लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा किया है।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    लॉन्च: Nothing Phone 3a Lite को यूरोप में नवंबर की शुरुआत में लॉन्च किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक, फोन की बिक्री 4 नवंबर 2025 से शुरू हो सकती है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    कीमत: फ्रांस में इसकी कीमत EUR 249.99 (लगभग ₹22,500) हो सकती है। वहीं, कुछ अन्य यूरोपीय देशों में यह EUR 239.99 (करीब ₹21,600) में भी उपलब्ध हो सकता है। इससे यह साफ है कि भारत में भी यह फोन 25,000 रुपये से कम के प्राइस ब्रैकेट में ही लॉन्च होगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    वेरिएंट: फोन संभवतः केवल एक ही वेरिएंट (8GB रैम और 128GB स्टोरेज) में आएगा और इसके दो क्लासिक कलर ऑप्शन- ब्लैक और व्हाइट होने की उम्मीद है।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
Geekbench पर दिखा दम इस फोन को हाल ही में Geekbench लिस्टिंग पर देखा गया है, जिससे इसके प्रोसेसर और परफॉर्मेंस की पुष्टि हो गई है।
\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    मॉडल नंबर: फोन A001T मॉडल नंबर के साथ लिस्ट हुआ है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    प्रोसेसर: यह फोन लेटेस्ट ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर और Mali-G615 MC2 GPU से लैस होगा, जो मिड-रेंज में बेहतरीन परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    OS: फोन सीधे Android 15 पर आधारित Nothing OS के साथ आएगा।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    परफॉर्मेंस स्कोर: फोन ने Single-core टेस्ट में 1003 और Multi-core टेस्ट में 2925 का दमदार स्कोर हासिल किया है। GPU परफॉर्मेंस में भी इसे OpenCL बेंचमार्क पर 2467 पॉइंट्स मिले हैं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
डिजाइन और अन्य फीचर्स 'Lite' मॉडल होने के बावजूद, Nothing Phone 3a Lite में कंपनी का सिग्नेचर ट्रांसपेरेंट डिजाइन और ग्लिफ इंटरफेस लाइटिंग मिलने की पूरी उम्मीद है। कंपनी इसे सस्ता लेकिन प्रीमियम लुक देने पर फोकस कर रही है। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कीमत पर फोन में AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 5G कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी दी जा सकती हैं, जो इसे इस प्राइस सेगमेंट का एक 'किलर' स्मार्टफोन बना देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें