नई दिल्ली: दीपावली के मौके पर सरकारी दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बाजार में प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया है। BSNL अपने नए 4G ग्राहकों को एक महीने के लिए मुफ्त सेवा दे रहा है। कंपनी का लक्ष्य हाल ही में लॉन्च की गई अपनी 4G सेवाओं के प्रति उपयोगकर्ताओं को आकर्षित करना और अपनी बाजार हिस्सेदारी को बढ़ाना है।READ ALSO:-मेरठ में बाल-बाल बचे पूर्व CM हरीश रावत, काफिले की गाड़ियां आपस में टकराईं, एक सुरक्षाकर्मी घायल
\r\n\r\n\r\n\r\n
क्या है 'दिवाली बोनान्जा' ऑफर?
\r\n\r\nBSNL ने एक बयान जारी कर बताया है कि यह 'दिवाली बोनान्जा' ऑफर 15 अक्टूबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक मान्य रहेगा। इस अवधि के दौरान, 4G सेवा लेने वाले नए ग्राहकों से टोकन के तौर पर केवल ₹1 लिया जाएगा। इस ₹1 के भुगतान पर ग्राहकों को एक महीने के लिए 4G मोबाइल सेवाएं बिना किसी अन्य लागत के मिलेंगी।
\r\n\r\n\r\n\r\n
ऑफर में क्या-क्या मिलेगा?
\r\n\r\nBSNL के इस शानदार ऑफर के तहत, नए ग्राहकों को 30 दिनों के लिए ये सुविधाएं मिलेंगी:
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n फ्री 4G सिम: ग्राहकों को 4G सिम कार्ड मुफ्त मिलेगा।\r\n \r\n
- \r\n अनलिमिटेड वॉयस कॉल: किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग की सुविधा।\r\n \r\n
- \r\n हाई-स्पीड डेटा: 2GB प्रतिदिन हाई-स्पीड 4G डेटा।\r\n \r\n
- \r\n SMS: 100 SMS प्रतिदिन।\r\n \r\n
\r\n\r\n
एयरटेल को पछाड़ चुका है BSNL
\r\n\r\nयह पहली बार नहीं है जब BSNL ऐसा आक्रामक प्लान लाया है। इससे पहले अगस्त महीने में भी कंपनी ने इसी तरह का ऑफर पेश किया था, जिसका उसे जबरदस्त फायदा मिला था। उस ऑफर के दम पर BSNL ने नए ग्राहक जोड़ने के मामले में भारती एयरटेल को पछाड़कर दूसरा स्थान हासिल कर लिया था। BSNL ने पिछले महीने मोबाइल ग्राहकों की संख्या में 1.38 लाख से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की थी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join › \r\n\r\n
स्वदेशी 4G पर कंपनी को भरोसा
\r\n\r\nBSNL के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर (CMD) रॉबर्ट जे रवि ने इस ऑफर पर कहा, "दिवाली बोनान्जा प्लान, जिसमें पहले 30 दिनों के लिए कोई सेवा शुल्क नहीं है, ग्राहकों को बीएसएनएल के स्वदेशी रूप से विकसित 4G नेटवर्क का अनुभव करने का एक गौरवपूर्ण अवसर प्रदान करता है।"
\r\n\r\n\r\n\r\n
उन्होंने आगे कहा, "हमें विश्वास है कि हमारी सेवा की गुणवत्ता, कवरेज और बीएसएनएल ब्रांड से जुड़ा विश्वास, ग्राहकों को मुफ्त 30 दिनों की अवधि के बाद भी हमारे साथ बने रहने के लिए प्रोत्साहित करेगा।"
Sabse pehle comment karne wale banein.