🔍 Latest News
नीला ड्रम केस में आज आ सकता है फैसला: 126 पेशियां, 22 गवाह और 13 महीने की सुनवाई; जानिए सौरभ हत्याकांड में उस रात से अब तक कोर्ट में क्या-क्या हुआ
मेरठ के चर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में जिला अदालत 30 सितंबर को फैसला सुना सकती है। मामले में 126 पेशियां हुईं और अभियोजन पक्ष की ओर से 22 गवाहों की गवाही कराई गई।

Cement Price Hike: मकान बनाना होगा महंगा, अक्टूबर में प्रति बोरी 20 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम; सितंबर में भी 7 रुपये की हुई बढ़ोतरी
सीमेंट कंपनियां अक्टूबर में प्रति बोरी 5 से 20 रुपये तक कीमत बढ़ाने की कोशिश कर सकती हैं। सितंबर में देशभर में औसत कीमत 7 रुपये प्रति बोरी बढ़ी है।

बजट 5G फोन पर महंगाई का असर: RAM और स्टोरेज की कीमतों में उछाल से 10 हजार रुपये वाले सेगमेंट पर बढ़ा दबाव, 70% तक बढ़ी लागत
AI और डेटा सेंटर की बढ़ती मांग के बीच मेमोरी चिप्स की कीमतों में तेज वृद्धि हुई है। Counterpoint के अनुसार भारत में स्मार्टफोन कीमतों पर इसका खास असर पड़ा है और लो-एंड फोन की component cost 70% तक बढ़ी है।

आज का पंचांग और राशिफल 30 सितंबर 2026: बुधवार को इन राशियों के विघ्न हरेंगे भगवान गणेश, अपार धन लाभ और सफलता के लिए जानें अचूक उपाय
30 सितंबर 2026 बुधवार को आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर तक रहेगी। मेरठ के अनुसार भरणी नक्षत्र सुबह 7:36 बजे तक और इसके बाद कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। जानें राहुकाल, शुभ मुहूर्त, शुभ रंग-अंक, दिशा, उपाय और मेष से मीन तक सभी राशियों का दैनिक राशिफल।

Kashmir Heritage: पत्रकार डॉ. वैदेही तामण ने रची नई इबारत, कश्मीर की आध्यात्मिक और सभ्यतागत विरासत पर 5 विशेष क्रॉनिकल्स लिखने वाली पहली भारतीय बनीं
महाराष्ट्र की वरिष्ठ पत्रकार डॉ. वैदेही तामण ने कश्मीर की प्राचीन परंपराओं, संतों और आध्यात्मिक विरासत पर पांच विशेष क्रॉनिकल्स लिखी हैं। ऐसा करने वाली वह भारत की पहली पत्रकार बन गई हैं। उनकी पुस्तक 'लाल डेड' का विमोचन उपराज्यपाल मनोज सिन्हा कर चुके हैं।

Bhutan Literature Festival: भूटान में फहराया बिजनौर का परचम, अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता कर डॉ. सारंगादेश असीम को मिला 'साहित्य शिरोमणि सम्मान'
भूटान की राजधानी थिम्फू में आयोजित छह दिवसीय अंतरराष्ट्रीय साहित्य सम्मेलन में वरिष्ठ साहित्यकार एवं कवयित्री डॉ. सारंगादेश असीम ‘सारंगा’ को ‘भूटान भारत अंतरराष्ट्रीय साहित्य शिरोमणि सम्मान’ से अलंकृत किया गया। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन की अध्यक्षता भी की।

Dhampur News: यूपीआई ट्रांजैक्शन टैक्स और जीएसटी उत्पीड़न के विरोध में व्यापारियों का प्रदर्शन, एसडीएम के जरिए पीएम मोदी को भेजा ज्ञापन
धामपुर में पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं और यूपीआई ट्रांजैक्शन पर लगाए गए टैक्स के विरोध में प्रधानमंत्री के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने जीएसटी संबंधी परेशानियों में राहत और शस्त्र लाइसेंस प्राथमिकता से जारी करने की मांग भी रखी।

Bijnor Jail Inspection: बिजनौर जिला कारागार में जनपद न्यायाधीश, डीएम और एसपी का औचक निरीक्षण, बंदियों की सुविधाओं और जेल सुरक्षा का जायजा लेकर दिए सख्त निर्देश
बिजनौर में जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने संयुक्त रूप से जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण किया। अधिकारियों ने जेल की सुरक्षा व्यवस्था और बंदियों को मिल रही सुविधाओं का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Bijnor Traffic Police Alert: बिजनौर एसपी ने की हेलमेट न पहनने वालों से सख्त अपील, मोबाइल में स्क्रीन गार्ड तो खुद के लिए हेलमेट क्यों नहीं? 4 अक्तूबर के बाद कटेगा चालान, वाहन होगा सीज
बिजनौर एसपी ने सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट की भूमिका को लेकर लोगों से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की है। 4 अक्टूबर तक जागरूकता अभियान चलेगा। इसके बाद नियम तोड़ने वालों पर चालान, वाहन सीज और लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।

UP Electricity Bill Relief: यूपी के करोड़ों बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, अक्तूबर के बिल में मिलेगी 5.24 फीसदी की छूट, जानिए 424 करोड़ रुपये के फायदे की पूरी वजह
उत्तर प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अक्टूबर के बिल में FPPCA के तहत 5.24 फीसदी राहत मिलेगी। UPPCL के आदेश के अनुसार इससे उपभोक्ताओं को करीब 424 करोड़ रुपये का कुल लाभ मिलने की बात कही गई है। यह लगातार चौथा महीना है जब FPPCA के जरिए राहत मिली है।

Bijnor Helicopter Emergency Landing: बिजनौर के बढ़ापुर इलाके में तकनीकी खराबी के कारण खेत में उतरा निजी हेलीकॉप्टर, दूसरे चॉपर से ठीक हुई समस्या, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भारी भीड़
बिजनौर के बढ़ापुर थाना क्षेत्र स्थित रायपुर गढ़ी के जंगल में तकनीकी समस्या के कारण एक निजी हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी। खराबी ठीक करने के लिए दूसरा हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ जमा हो गई।

बिजनौर हनीट्रैप केस में आसपा नेता रविता गौतम वांछित: झूठे मुकदमों में फंसाकर वसूली के आरोप, गिरोह के 12 आरोपी गिरफ्तार
बिजनौर में कथित हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग मामले की जांच में 18 मुकदमे सामने आए हैं। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े 12 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं, जबकि आसपा नेता रविता गौतम समेत कुछ अन्य आरोपी वांछित बताए जा रहे हैं।

बिजनौर में पालन-पोषण के लिए दिया बच्चा लापता, बेचने का आरोप: नगीना के नैनपुरा गांव में चार लोगों के खिलाफ शिकायत, एसपी ने जांच का दिया भरोसा
बिजनौर के नगीना क्षेत्र में पालन-पोषण के लिए दंपती को दिया गया बच्चा लापता हो गया। बच्चे के मामा ने चार लोगों पर उसे बेचने का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है।

Bijnor Road Accident: नूरपुर-धामपुर मार्ग पर गहरे गड्ढे से बचने के चक्कर में पानी भरी खाई में पलटी कार, 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत, दो गंभीर
बिजनौर के नूरपुर-धामपुर मार्ग पर सड़क के गड्ढे से बचने के प्रयास में एक कार पानी से भरी खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 साल के रिहान की मौत हो गई, जबकि उसके दो अन्य साथी गंभीर रूप से घायल हैं।

Bijnor News: गांधी जयंती के अवसर पर बिजनौर के विद्यालयों में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) पर चला विशेष जागरूकता अभियान, छात्र-छात्राओं को बताए गए कानूनी अधिकार
बिजनौर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा गांधी जयंती के अवसर पर स्कूली बच्चों के लिए विशेष कानूनी जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत जिले के विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं को पॉक्सो एक्ट के प्रावधानों, महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों और आत्मसुरक्षा के उपायों की जानकारी दी जा रही है।
