मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ से लखनऊ के बीच चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस, जो कभी यात्रियों की कमी के कारण घाटे में चल रही थी, अब सफलता की नई कहानी लिख रही है। अयोध्या और वाराणसी तक विस्तार मिलने के बाद इस ट्रेन की किस्मत पूरी तरह से बदल गई है। पहले जहां आधी से ज्यादा सीटें खाली रहती थीं, वहीं अब इस सेमी-हाईस्पीड ट्रेन में सीटें मिलना बेहद मुश्किल हो गया है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
घाटे से मुनाफे तक का सफर
\r\n\r\n31 अगस्त 2023 को मेरठ से लखनऊ के लिए शुरू हुई यह ट्रेन अपने ऊंचे किराए (₹1,530) और राज्यरानी एक्सप्रेस से पहले के समय के कारण लोगों को आकर्षित नहीं कर पा रही थी। इसका सीधा असर इसकी सवारियों पर पड़ा और ट्रेन अक्सर आधी खाली जाती थी। हालांकि, मीडिया और जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद 27 अगस्त को इस ट्रेन का विस्तार अयोध्या और वाराणसी तक किया गया, और यही निर्णय ट्रेन के लिए एक संजीवनी साबित हुआ।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
अब यात्रियों की लंबी कतार, सीटों के लिए मारामारी
\r\n\r\nविस्तार के बाद शुरू में कुछ दिन तो सीटें खाली रहीं, लेकिन अब यात्रियों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। हालत यह है कि शुक्रवार से रविवार तक ट्रेन में सीटें उपलब्ध नहीं हैं।
\r\n\r\n- \r\n
- \r\n वाराणसी रूट पर: शुक्रवार को वाराणसी के लिए रवाना हुई ट्रेन में प्रतीक्षा सूची 30 थी।\r\n \r\n
- \r\n वापसी में: वाराणसी से मेरठ आने वाली ट्रेन में भी सीटों की भारी मांग है। 6 सितंबर को वाराणसी से मेरठ की वेटिंग लिस्ट 54 तक पहुंच गई थी।\r\n \r\n
- \r\n एग्जीक्यूटिव क्लास: चेयर कार के अलावा एग्जीक्यूटिव श्रेणी में भी सीटें मिलना मुश्किल है।\r\n \r\n
\r\n\r\n
रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अयोध्या और वाराणसी के आध्यात्मिक महत्व के कारण यह ट्रेन अब पश्चिम यूपी के यात्रियों के लिए एक बड़ा तोहफा बन गई है।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
सांसद बोले- यह सार्थक प्रयास का परिणाम
\r\n\r\nराज्यसभा सदस्य डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने इस सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस का विस्तारीकरण एक बहुत ही सार्थक प्रयास रहा, जिससे एक ओर पश्चिम यूपी के लोगों को अयोध्या और बनारस की यात्रा के लिए सेमी-हाईस्पीड ट्रेन मिल गई, वहीं दूसरी ओर ट्रेन भी फुल चलने लगी। उन्होंने इस पहल के लिए रेलमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.