मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां डायल-112 पर तैनात एक होमगार्ड ने शराब न मिलने से गुस्सा होकर शराब के ठेके में आग लगा दी। यह वारदात शनिवार देर रात की है, जिसका पूरा घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है।READ ALSO:-बिजनौर: नेशनल हाईवे पर 'हादसा' नहीं, 'मौत': तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर गुलदार की मौत
\r\n\r\n\r\n\r\n
सीसीटीवी में दिखा पूरा घटनाक्रम
\r\n\r\nवायरल हो रहे सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि एक युवक, जिसने खाकी पैंट और काली बनियान पहनी है, सिर पर गमछा बांधकर ठेके पर आता है। वह पहले चारों ओर देखता है, फिर एक शीशी से पेट्रोल निकालकर ठेके के बाहर छिड़क देता है। इसके बाद वह माचिस की तीली जलाकर आग लगा देता है और अपनी बाइक से फरार हो जाता है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
आग की लपटें उठते देख स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पा लिया, जिससे कोई बड़ा नुकसान होने से बच गया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
उधार शराब न मिलने पर दिया वारदात को अंजाम
\r\n\r\nपुलिस के अनुसार, आरोपी होमगार्ड देर रात ठेके पर पहुंचा और सेल्समैन से उधार में शराब मांगी। सेल्समैन ने जब मना कर दिया, तो होमगार्ड गुस्से में वहां से चला गया। कुछ देर बाद वह वापस लौटा और इस वारदात को अंजाम दिया।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
ठेके के सेल्समैन की शिकायत पर आरोपी होमगार्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली है और उसकी तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
\r\n\r\n
Sabse pehle comment karne wale banein.