मेरठ: नौकरी की तलाश में विदेश जाने की चाहत एक युवक के लिए जेल का कारण बन गई। मेरठ के एक युवक को कुछ एजेंटों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा देकर भेजा, लेकिन उसके बैग में प्रतिबंधित ड्रग्स और दवाइयां डालकर उसे फंसा दिया। दुबई एयरपोर्ट पर जांच के दौरान वह पकड़ा गया और दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। युवक की मां ने धोखेबाज एजेंटों के खिलाफ मेरठ में रिपोर्ट दर्ज कराई है।READ ALSO:-नेपाल में हालात बेकाबू: मेरठ के 10 व्यापारी कर्फ्यू में फंसे, भारत सरकार से लगाई मदद की गुहार
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
नौकरी के नाम पर 2 लाख की धोखाधड़ी
\r\n\r\n
सराय बहलीम निवासी शकील को फैसल, शाहजेब कुरैशी, सफाहत उर्फ राजा (निवासी पिलोखड़ी) और आलम (निवासी दिल्ली) नामक एजेंटों ने दुबई में नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। इसके लिए उन्होंने शकील से 2 लाख रुपये भी ले लिए। शकील के परिवार ने बताया कि एजेंटों ने उसे आश्वासन दिया था कि दुबई पहुंचते ही उसे अच्छी नौकरी मिल जाएगी।
\r\n\r\n

 

जंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
दवा के पैकेट में छिपा था ड्रग्स, एयरपोर्ट पर हुआ खुलासा
\r\n\r\n
1 सितंबर को एजेंटों ने शकील को दुबई का टिकट दिया। दुबई के लिए रवाना होने से पहले, उन्होंने शकील को एक पैकेट दिया और कहा कि इसे वहां आने वाले एक व्यक्ति को सौंप देना। शकील ने सोचा कि यह कोई सामान्य दवाई है।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
दुबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान जब उसके पास मौजूद पैकेट की जांच की गई, तो उसमें प्रतिबंधित दवाएं और ड्रग्स पाए गए। दुबई पुलिस ने तत्काल शकील को हिरासत में ले लिया।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
आरोपितों ने जानने से किया इन्कार, हुए अंडरग्राउंड
\r\n\r\n
शकील के पकड़े जाने की सूचना जब दुबई पुलिस ने उसके परिवार को दी, तो वे सदमे में आ गए। शकील की मां मिजरा ने तुरंत आरोपित एजेंटों से संपर्क करने की कोशिश की। लेकिन, उन्होंने शकील को जानने से साफ इन्कार कर दिया और बताया कि उन्होंने उसे दुबई नहीं भेजा है। इसके बाद सभी आरोपित अंडरग्राउंड हो गए।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
मिजरा ने कोतवाली में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपित पहले भी इसी तरह कई बेरोजगार युवकों को फंसाकर विदेश भेज चुके हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।
\r\n\r\n
 
\r\n\r\n
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें