लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में शनिवार देर रात एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई। यहां एक युवक ने अपनी कार को अंदर से लॉक कर कनपटी पर रिवाल्वर रखकर खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। कार स्टार्ट हालत में थी और अंदर से लॉक थी, जिसके चलते पुलिस को मैकेनिक बुलाकर गेट खुलवाना पड़ा।Read also:-छठ पूजा पर बड़ा ऐलान: लखनऊ में 28 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश, DM का आदेश जारी; स्कूल-कॉलेज, दफ्तर सब बंद
\r\n\r\n\r\n\r\n
स्टार्ट कार में मिला शव घटना हजरतगंज थाना क्षेत्र स्थित हरिओम मंदिर के पास की है। पुलिस को शनिवार देर रात सूचना मिली कि एक होंडा बीआरवी (Honda BRV) कार (नंबर UP32KE8099) काफी देर से स्टार्ट खड़ी है और अंदर एक युवक अचेत अवस्था में है। सूचना पर हजरतगंज थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई।
\r\n\r\nजंतर–मंतर गेम खेलें। पुलिस बनकर कॉकरोचों को पहचानो या आंदोलनकारी बनकर पहुंचो जंतर मंतर। खेलें ▶ \r\n\r\n
पुलिस ने पाया कि कार अंदर से लॉक थी। बाहर से खटखटाने पर जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तो पुलिस ने तुरंत एक मैकेनिक को बुलाकर कार का गेट खुलवाया।
\r\n\r\n\r\n\r\n
हाथ में रिवाल्वर, पास में कारतूस पुलिस ने जैसे ही गेट खोला, अंदर का दृश्य देखकर सन्न रह गई। ड्राइवर सीट पर बैठे युवक ने खुद को कनपटी पर गोली मारी थी और उसका शव सीट पर लुढ़का हुआ था। उसके दाहिने हाथ में एक रिवाल्वर फंसी हुई थी।
\r\n\r\nFollow the Khabreelal News channel on WhatsApp Join ›
🏪 आपके शहर के ऑफर
विज्ञापन · स्थानीय दुकानों की ताज़ा स्कीम · स्वाइप करें →
सभी ऑफर देखें →
पुलिस को कार के अंदर से छोटी पन्नी में 4 जिंदा कारतूस और 1 खाली खोखा मिला। इसके अतिरिक्त, जांच में 5 और जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस तरह मौके से कुल 9 जिंदा कारतूस मिले हैं।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पर्स से हुई मृतक की पहचान पुलिस को मृतक के पास मिले पर्स से उसकी पहचान 38 वर्षीय ईशान गर्ग पुत्र पराग गर्ग के रूप में हुई, जो लखनऊ के राजाजीपुरम (थाना तालकटोरा) का निवासी था। पर्स से मृतक के नाम का वैध रिवाल्वर लाइसेंस भी बरामद हुआ है।
\r\n\r\n\r\n\r\n
पुलिस ने तत्काल घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। शुरुआती जांच में पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मान रही है। हालांकि, ईशान ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
खबरीलाल न्यूज़ का Telegram चैनल जॉइन करें
Join ›
Sabse pehle comment karne wale banein.