महंगाई के बीच जयपुर के लोगों को एक और झटका लगा है। शहर में CNG और PNG के दाम बढ़ा दिए गए हैं। Torrent Gas ने दोनों गैसों की कीमतों में करीब 2 रुपये तक की बढ़ोतरी की है। नए रेट आज से लागू हो गए हैं।

नई दरों के बाद जयपुर में CNG की कीमत 97.50 रुपये प्रति किलो से बढ़कर 99.50 रुपये प्रति किलो हो गई है। यानी CNG इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों को अब हर किलो गैस के लिए 2 रुपये ज्यादा चुकाने होंगे।

PNG के दाम भी बढ़े

खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाली PNG यानी पाइप्ड नेचुरल गैस की कीमत में भी बढ़ोतरी की गई है। अब जयपुर में PNG की कीमत 53.50 रुपये प्रति SCM हो गई है।

इस बढ़ोतरी का सीधा असर पाइप्ड गैस कनेक्शन का इस्तेमाल करने वाले घरेलू उपभोक्ताओं के मासिक खर्च पर पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिलहाल जयपुर में लागू हुए नए रेट

CNG और PNG की कीमतों में यह बढ़ोतरी फिलहाल जयपुर शहर में Torrent Gas के ग्राहकों पर लागू हुई है। नई दरें आज से प्रभावी हैं।

CNG का इस्तेमाल मुख्य रूप से कार, ऑटो और अन्य वाहनों में ईंधन के तौर पर किया जाता है। वहीं PNG की आपूर्ति पाइपलाइन के जरिए घरों तक होती है और इसका इस्तेमाल खाना पकाने में किया जाता है।

महंगाई के बीच गैस के दाम बढ़ने से वाहन चालकों के साथ घरेलू उपभोक्ताओं के बजट पर भी अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें