Aadhaar Mobile Number Update: आधार कार्ड यूजर्स के लिए बहुत बड़ी राहत की खबर है। अब आपको अपने आधार कार्ड में मोबाइल नंबर बदलवाने के लिए आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) की लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिससे आप घर बैठे ही यह काम कर सकेंगे।READ ALSO:-Aadhaar Card New Rules: यूपी में बड़ा बदलाव, अब जन्म तिथि के सबूत के लिए 'आधार कार्ड' नहीं होगा मान्य; जानें किन कामों पर पड़ेगा असर
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
सरकार ने नए 'आधार एप' (New Aadhaar App) के जरिए मोबाइल नंबर अपडेट करने की सुविधा लाइव कर दी है। सबसे खास बात यह है कि इस बदलाव के लिए आपको किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट की जरूरत नहीं होगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

बिना डॉक्यूमेंट कैसे होगा अपडेट?

\r\n\r\n
UIDAI की इस नई सर्विस ने आधार अपडेट की पूरी प्रक्रिया को बदल दिया है। पहले मोबाइल नंबर अपडेट कराने के लिए सेंटर जाकर बायोमेट्रिक (फिंगरप्रिंट या आइरिस स्कैन) देना पड़ता था। लेकिन अब नए एप में फेस ऑथेंटिकेशन (Face Authentication) तकनीक का इस्तेमाल होगा।
\r\n\r\n

 

विज्ञापन
विज्ञापन
\r\n\r\n
यानी, आपका स्मार्टफोन ही आपका आधार सेंटर बन जाएगा। एप आपके चेहरे को स्कैन करेगा और अगर वह आधार डेटाबेस में मौजूद फोटो से मैच हो जाता है, तो आपका नंबर अपडेट हो जाएगा। इसके लिए 75 रुपए की फीस ऑनलाइन चुकानी होगी।
\r\n\r\n

 

खबरों के लिए ज्वाइन करें हमारा Whatsapp Channel
\r\n\r\n

स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस: एप में मोबाइल नंबर कैसे बदलें?

\r\n\r\n
अगर आप भी अपना पुराना या खोया हुआ नंबर अपडेट करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  1. \r\n
    डाउनलोड करें एप: सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से आधिकारिक 'AADHAAR' एप डाउनलोड करें और इसे इंस्टॉल करें।
    \r\n
  2. \r\n
  3. \r\n
    लॉगिन: अपना 12 अंकों का आधार नंबर डालें। रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।
    \r\n
  4. \r\n
  5. \r\n
    सर्विस चुनें: लॉगिन के बाद होम स्क्रीन पर नीचे स्क्रॉल करें और 'Services' सेक्शन में जाएं। यहां 'Update My Aadhaar' पर क्लिक करें।
    \r\n
  6. \r\n
  7. \r\n
    मोबाइल अपडेट: स्क्रीन पर मोबाइल नंबर, नाम, पता और ईमेल अपडेट के विकल्प दिखेंगे। 'Mobile Number Update' पर क्लिक करें।
    \r\n
  8. \r\n
  9. \r\n
    डिटेल्स भरें: यहां मौजूदा मोबाइल नंबर डालें और OTP से वेरिफाई करें। इसके बाद वह नया मोबाइल नंबर डालें जिसे आप लिंक करना चाहते हैं और उसे भी OTP से वेरिफाई करें।
    \r\n
  10. \r\n
  11. \r\n
    फेस ऑथेंटिकेशन: अब सबसे अहम स्टेप आएगा। एप का कैमरा खुलेगा, आपको स्क्रीन पर देखकर अपनी आंखें एक बार बंद और खोलनी होंगी (Blink)।
    \r\n
  12. \r\n
  13. \r\n
    पेमेंट: वेरिफिकेशन सफल होने पर पेमेंट गेटवे खुलेगा। यहां ₹75 का भुगतान करें। प्रोसेस पूरी होते ही आपको एक रिक्वेस्ट नंबर मिल जाएगा।
    \r\n
  14. \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

क्यों खास है नया आधार एप?

\r\n\r\n
UIDAI ने हाल ही में पुराने mAadhaar एप से अलग यह नया एप लॉन्च किया है। इसका मकसद प्राइवेसी और डिजिटल इस्तेमाल को बढ़ावा देना है।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
    \r\n
  • \r\n
    फैमिली मैनेजमेंट: इसमें आप एक ही फोन में परिवार के 5 सदस्यों का आधार डेटा सेव कर सकते हैं।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    प्राइवेसी-फर्स्ट: होटल चेक-इन या सिम लेते वक्त आप 'Select Disclosure' फीचर का यूज कर सकते हैं, जिससे सिर्फ उतनी ही जानकारी शेयर होगी जितनी जरूरी है। पूरा आधार देने की जरूरत नहीं।
    \r\n
  • \r\n
  • \r\n
    ऑफलाइन मोड: इंटरनेट न होने पर भी आप एप में सेव आधार को आईडी प्रूफ के तौर पर दिखा सकते हैं।
    \r\n
  • \r\n
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n

आधार मोबाइल अपडेट क्यों है जरूरी?

\r\n\r\n
देश में 130 करोड़ से ज्यादा आधार होल्डर्स हैं। आज के डिजिटल दौर में बैंक अकाउंट, इनकम टैक्स रिटर्न, सरकारी सब्सिडी और यहां तक कि अस्पताल में पर्ची बनवाने के लिए भी आधार OTP की जरूरत पड़ती है। ऐसे में अगर आपका मोबाइल नंबर अपडेट नहीं है, तो आपके कई जरूरी काम अटक सकते हैं।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
UIDAI का कहना है कि जल्द ही इसी एप के जरिए लोग घर बैठे अपना एड्रेस, नाम और ईमेल आईडी भी अपडेट कर सकेंगे। यह सर्विस सीनियर सिटीजन और दूरदराज के इलाकों में रहने वालों के लिए वरदान साबित होगी।
\r\n\r\n

 

\r\n\r\n
UIDAI का यह कदम डिजिटल इंडिया की दिशा में एक बड़ी छलांग है। अब घर बैठे केवल चेहरे की पहचान (Face Auth) और ₹75 की फीस देकर आप मोबाइल नंबर बदल सकते हैं। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि आधार केंद्रों पर लगने वाली भीड़ भी कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें