नई दिल्ली (Khabreelal): हिमालयी क्षेत्र में स्थित शूलिनी विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर एक बार फिर शिक्षा और शोध के क्षेत्र में अपना परचम लहराया है। प्रतिष्ठित टाइम्स हायर एजुकेशन (THE) वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में संस्थान ने लगातार तीसरे साल दुनिया की टॉप 500 यूनिवर्सिटीज में अपनी जगह पक्की की है। Shoolini University THE Ranking में 451–500 बैंड के साथ भारत में तीसरे स्थान पर रहा है।

दुनिया के 2,297 संस्थानों का हुआ मूल्यांकन इस वर्ष की THE रैंकिंग सूची में दुनिया भर के 2,297 शैक्षणिक संस्थानों का मूल्यांकन किया गया। इनमें भारत के कुल 143 संस्थान शामिल हुए। देश के शीर्ष संस्थानों की बात करें तो भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc) बेंगलुरु और साविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज के बाद शूलिनी देश का तीसरा ऐसा संस्थान बन गया है, जिसने टॉप 500 की एलीट सूची में अपना स्थान सुरक्षित रखा है।

रिसर्च क्वालिटी में विश्व में 184वीं रैंक अकादमिक और शोध के मोर्चे पर भी विश्वविद्यालय ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। गुणवत्तापूर्ण शोध (Research Quality) के मामले में संस्थान को विश्व स्तर पर 184वीं रैंक हासिल हुई है। वहीं, इंटरनेशनल आउटलुक (International Outlook) की श्रेणी में यह भारत में तीसरे पायदान पर मौजूद है, जो इसकी वैश्विक स्वीकार्यता को दर्शाता है।

अगले तीन वर्षों में टॉप 200 में आने का लक्ष्य इस बड़ी उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के फाउंडर चांसलर प्रो. पी.के. खोसला ने अपनी विजन स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि उनका शुरुआती उद्देश्य हिमालयी क्षेत्र के एक संस्थान को वैश्विक मंच पर सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों के साथ प्रतिस्पर्धा के योग्य बनाना था। उन्होंने बताया कि प्रबंधन का अगला लक्ष्य आगामी तीन वर्षों के भीतर दुनिया की टॉप 200 यूनिवर्सिटीज की सूची में शामिल होना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निरंतर प्रयास का नतीजा है यह सफलता विश्वविद्यालय के प्रो चांसलर प्रो. विशाल आनंद ने कहा कि एक बार टॉप 500 में जगह बनाना बड़ी बात है, लेकिन लगातार तीन साल तक इस मुकाम को बनाए रखना अधिक चुनौतीपूर्ण कार्य है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस सफलता के लिए हर वर्ष बेहतर प्रदर्शन की आवश्यकता होती है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय शूलिनी की प्रगति में लगातार योगदान दे रहे शिक्षकों, शोधकर्ताओं और पूरे स्टाफ के सामूहिक प्रयासों को दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़िए फटाफट खबरेंस्वाइप करके पढ़ें